Rohit Sharma बने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सैलरी वाले खिलाड़ी, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आईपीएल में में सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी बेस्ट कप्तानों में आता है। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा सैलरी के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Rohit Sharma - Dhoni

Rohit Sharma IPL Earning: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की बात आती है, तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ने अपनी टीमों के लिए बेहतरीन काम किया है। सफल कप्तान होने के अलावा कमाई के मामले में भी इन दोनों का नाम सबसे ऊपर आता है। आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। इतने सालों में रोहित शर्मा ने करोड़ों रूपये आईपीएल से कमाए हैं।

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने पांच बार खिताबी जीत दिलाई है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। मनीबॉल के अनुसार रोहित की कुल आईपीएल कमाई 178.6 करोड़ रूपये है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। पिछले साल चेन्नई टीम में 12 करोड़ रूपये के साथ रहने वाले धोनी की कमाई 176.84 करोड़ रूपये हैं। इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी अब रोहित शर्मा हो गए हैं।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को ब्रांड बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। रोहित को आईपीएल के प्रतिष्ठित कप्तानों में से एक माना जाता है। मुंबई इंडियंस को एक भरोसेमंद टीम बनाने में रोहित शर्मा की कप्तानी को क्रेडिट दिया जाना चाहिए। उन्होंने समय-समय पर बल्ले से भी टीम के लिए बेहतरीन कार्य किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ज्यादातर समय चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ही खेले हैं। पिछले सीजन उनकी जगह रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। इसके बाद टीम के खराब प्रदर्शन के कारण धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया। सीजन के बीच में ही ऐसा कर दिया गया था। धोनी को आईपीएल के सबसे चतुर कप्तानों में गिना जाता है। चेन्नई पर जब बैन लगा था, उस समय धोनी पुणे के लिए आईपीएल में खेले थे। इस बार भी धोनी चेन्नई के कप्तान होंगे। उनके ऊपर नज़रें रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+