RCB vs LSG Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें किसका पलड़ा भारी
RCB vs LSG Winner Prediction: आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर हावी रहती है। मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने बैंगलोर में हराया था। इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

RCB vs LSG Who will win Today Match: आरसीबी के फैन्स एक बार फिर से अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलते हुए देख पाएगी। आरसीबी का इस सीजन तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB बनाम LSG) के खिलाफ सोमवार शाम को होना है। इसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित होंगे। पिछली बार बैंगलोर में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया था। इस बार आरसीबी का प्रयास लखनऊ को हराने का रहेगा। इस लेख में यह बताने का प्रयास किया गया है कि कौन सी टीम मुकाबला अपने कब्जे में कर सकती है।
बल्लेबाजी विभाग
इस विभाग को देखा जाए तो निश्चित रूप से आरसीबी निर्विवाद रूप से आगे दिख रही है। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं और दोनों फॉर्म में हैं। दिनेश कारती, मैक्सवेल और ब्रेसवेल भी हैं। लखनऊ की तरफ देखा जाए तो वहां केएल राहुल काइल मेयर्स और डी कॉक हैं। ये तीनों धाकड़ हैं लेकिन बाकी बल्लेबाज आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने उतने अनुभवी नहीं हैं।
गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी विभाग में दोनों टीमों के बीच एक टक्कर देखी जा सकती है। आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी नाम हैं। वहीँ लखनऊ के पास अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी है। ऐसे में यहां दोनों टीमों के बीच बराबरी है। हालांकि मैदान की बाउंड्री छोटी होने की वजह से गेंदबाजों की समस्याएँ कम नहीं होने वाली हैं।
आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
आरसीबी ने इस सीजन 2 में से 1 मैच अब तक जीता है। बैंगलोर में उन्होंने मुंबई को हराया था लेकिन कोलकाता में खुद हार गए थे। लखनऊ ने इस सीजन दो मैच जीतकर 4 अंक प्राप्त किये हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों की जीत के आसार 50-50 फीसदी है। क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है, कोई भी प्रिडिक्शन उस समय गलत साबित हो जाता है, जब कोई रिंकू सिंह अंतिम 5 गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर टीम को जीत दिला देता है।












Click it and Unblock the Notifications