RCB vs KKR Winner Prediction: आंकड़े केकेआर के पक्ष में, कौन होगा आज के मैच का विजेता

केकेआर बनाम आरसीबी मुकाबलों में आमतौर पर कोलकाता की टीम का पलड़ा भारी रहता है लेकिन फॉर्म आरसीबी के पक्ष में झुकी हुई है। कौन होगा आज के मैच का संभावित विजेता

IPL 2023 RCB vs KKR

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल में आज 36वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला करेगी। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है जहां दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए है जिनमें से 4 में आरसीबी और 7 में केकेआर को जीत दर्ज हुई है।

वैन्यू रिकॉर्ड- इस मैदान पर आरसीबी ने 93 मैच खेले हैं और 44 में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। केकेआर ने यहां पर 16 मैचों में 10 जीते हैं। इस रिकॉर्ड के हिसाब से कोलकाता का पलड़ा यहां भारी है।

हालिया मैच- पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो भी केकेआर की टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन मैचों में जीत दर्ज की है। इसी सीजन में पिछले मुकाबले में कोलकाता को चैलेंजर्स के खिलाफ 81 रनों की भारी भरकम जीत मिली थी।

हेड टू हेड- अगर हम ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 32 मैच हुए हैं जिसमें आरसीबी ने 14 जीत दर्ज की है और केकेआर ने 18 मैच जीते हैं। यानी इतिहास पूरी तरह से नाइट राइडर्स के पक्ष में खड़ा दिखता है।

हालिया फॉर्म- लेकिन जब बात हालिया फॉर्म की आती है इस सीजन के आंकड़े आरसीबी के पक्ष में झुके हुए दिखाई देते हैं। आरसीबी ने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की है और केकेआर को हार मिली है। आरसीबी ने 7 में 4 मैच जीते हैं तो केकेआर ने इतने मैचों में मात्र दो बार ही जीत देखी है।

टॉप खिलाड़ी- विराट कोहली, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी केकेआर के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। दोनों ही बढ़िया फॉर्म में भी हैं। लेकिन आरसीबी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले आंद्रे रसेल इस बार उस फॉर्म में नहीं हैं। सुनील नरेन जरूर आरसीबी के लिए एक खतरा हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 23 विकेट चटकाए हैं।

कौन होगा विजेता- अधिकतर केकेआर के पक्ष में झुकता हुए देखने के बावजूद इस सीजन में टीमों की फॉर्म को नकारा नहीं जा सकता। इस हिसाब से आज का मैच आरसीबी की झोली में जाना चाहिए। केकेआर के पास टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी करके कुछ चांस जरूर हैं।

मैच डिटेल्स- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 36, आईपीएल 2023, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, डेट और समय: बुधवार, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर JioCinema पर लाइव देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+