RCB vs KKR: केकेआर के गेंदबाज हैं तैयार, तो आरसीबी है जीत की दावेदार, किसे मिलेंगे सबसे ज्यादा विकेट

IPL Today Match top Bowler: आज कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ऐसे गेंदबाजों की पूरी फौज मौजूद है जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट ले सकती है।

IPL 2023 RCB vs KKR

IPL 2023 RCB vs KKR Bowler Prediction: आईपीएल में आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच मैच होने जा रहा है। हेड टू हेड रिकॉर्ड बढ़िया होने के बावजूद केकेआर की टीम आज जीत के लिए बहुत बड़ी दावेदार नहीं दिख रही है। लेकिन जब हम आज के मैच में सर्वाधिक विकेट लेने संभावित गेंदबाजों पर नजर डालते हैं केकेआर के पास ज्यादा बॉलर दिखाई देते हैं।

1. मोहम्मद सिराज- सिराज इस समय टॉप की फॉर्म में हैं और उन्होंने केकेआर का सामना करते हुए आरसीबी की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं। वे इस टीम के खिलाफ 12 विकेट ले चुके हैं और इस मैदान पर 16 विकेट उनके हाथ आ चुके हैं। वे डेथ बॉलर के तौर पर भी काफी सुधार कर चुके हैं।

2. सुनील नरेन- आज सबसे बड़े गेंदबाज के तौर पर निश्चित तौर पर सुनील नरेन उतरेंगे जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 18 मैचों में 23 विकेट लिए हैं लेकिन दिक्कत ये है कि पिछले चार मैचों में उनको एक भी विकेट नहीं मिल पाया है और इस मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड खराब ही है।

आरसीबी के खिलाफ आज नरेन के पास फिर चमक बिखेरने का मौका है। उन्होंने पिछली बार इस सीजन में बेंगलुरु के खिलाफ दो विकेट लिए थे।

3. वरुण चक्रवर्ती- इनको जरूर लगातार विकेट मिल रहे हैं लेकिन वे एक या दो ही हैं। नरेन की तरह वरुण का रिकॉर्ड भी आरसीबी के खिलाफ बहुत जबरदस्त रहता है जहां उन्होंने 17.3 के औसत से 10 विकेट चटकाए हैं।

4. सुयश शर्मा- ये नए लेग स्पिनर हैं जो गेंदबाजी में बहुत एनर्जी डालते हैं। इस सीजन में 7 विकेट ले चुका ये बॉलर आरसीबी के खिलाफ पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर सुर्खियों में आ गया था। आज भी वे उसी प्रदर्शन का दोहराव करने उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+