RCB vs KKR: जेसन रॉय और नितीश राणा के बाद रिंकू ने धोया, केकेआर ने बनाया 200 का स्कोर

RCB vs KKR Score: केकेआर के लिए जेसन रॉय ने तूफानी बैटिंग की। उनके बाद कप्तान नितीश राणा का बल्ला भी जमकर बोला और उन्होंने भी तेज बैटिंग की।

KKR

RCB vs KKR: आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। केकेआर ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जेसन रॉय ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत धाकड़ रही। ओपनर बल्लेबाज जगदीशन और जेसन रॉय ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रनों की बड़ी भागीदारी की। दोनों ने जमकर आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई कर दी।

जेसन रॉय 29 गेंदों का सामना करते हुए 56 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जगदीशन ने 27 रन के पारी खेली। उनके बाद कप्तान नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी अंदाज दिखाया। दोनों ने तेजी से खेलते हुए रन गति को बरकरार रखने का प्रयास किया।

नितीश राणा की तूफानी पारी का अंत हसारंगा ने किया। राणा 21 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद वेंकटेश अय्यर भी 31 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल का बल्ला नहीं चला और वह 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 18 की नाबाद पारी खेली। डेविड वियसे ने भी नाबाद 12 रन बनाये और केकेआर को 5 विकेट पर 200 तक पहुंचा दिया।

आरसीबी के लिए हसारंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा विजयकुमार ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। मोहम्मद सिराज के खाते में भी एक विकेट आया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), एस प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, विजय कुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।

केकेआर: नीतीश राणा (कप्तान) एन जगदीसन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, डेविड विसे, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+