IPL 2023: विराट कोहली पर क्यों लगा जुर्माना? अब कारण भी आ गया है सामने
Virat Kohli: चेन्नई के बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने पर कोहली का उत्साह चरम पर था और इस दौरान वह एक गलती कर बैठे थे।

RCB vs CSK Reason of Virat Kohli Fined: आईपीएल में कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन होने के कारण कई खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना लगा है। इस कड़ी में विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है। आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले के बाद कोहली के ऊपर जुर्माना लगाया गया है।
विराट कोहली के ऊपर 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। एक रिलीज में बताया गया कि चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली पर जुर्माना लगाया जाता है।
विराट कोहली के ऊपर जुर्माना आईपीएल के आर्टिकल 2.2 के लेवल 1 का उल्लंघन करने के कारण यह जुर्माना लगा है। हालांकि जुर्माना लगाने के लिए जारी रिलीज में विशेष कारण नहीं बताया गया था। किसी कारण का जिक्र नहीं होने से फैन्स को भी ज्यादा जानकारी जानने की इच्छा हुई।
दरअसल कोहली ने सीमा रेखा पर आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था। चेन्नई के बल्लेबाज शिवम दुबे तूफानी अंदाज में खेलते हुए सीमा रेखा पर मोहम्मद सिराज के हाथों लपके गए थे। सिराज कैच लेकर खड़े हो गए लेकिन कोहली ने आक्रामक अंदाज दिखाया। उनके मुंह से अपशब्द भी निकले।
विराट कोहली के जश्न मनाने का तरीका कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि आरसीबी के लिए शिवम दुबे को आउट करना जरूरी था। एक अहम विकेट गिरने के कारण ही विराट कोहली खुद को जश्न मनाने से नहीं रोक पाये थे।
आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 रनों से आरसीबी की टीम को पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की टीम 8 विकेट पर 218 रन बना पाई। आरसीबी को इस सीजन तीसरी हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications