RCB vs CSK: धोनी-कोहली में कौन है बेस्ट? मैच से पहले जानिए एक-दूसरे खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings, 24th Match: सोमवार को बैंगलोर और चेन्नई के बीच एक जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे।

RCB vs CSK, 24th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 24वां मुकाबला होना है। इस सीजन इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में फैंस को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां दोनों टीम जीत हासिल करना चाहेगी।
कोहली-धोनी फॉर्म में: फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही फॉर्म में हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए अब तक बल्ले से रन बनाने का काम किया है। सोमवार को एक बार फिर इनके बल्ले से रन आ सकते हैं।
बैंगलोर और चेन्नई के आंकड़े: आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई की टीम ने अधिक 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि आरसीबी को सिर्फ 10 मैच में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ था, जिसका कोई रिजल्ट नहीं आ सका था।
कोहली बनाम सीएसके: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का बल्लेबाजी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में 39.16 की औसत से 979 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी जड़ने का काम किया है। कोहली को चेन्नई के खिलाफ रन बनाना पसंद है।
धोनी बनाम आरसीबी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अब तक अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। लेकिन रन बनाने के मामले में वह कोहली से ज्यादा पीछे नहीं हैं। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 39.90 के औसत और 140.84 के स्ट्राइक रेट के साथ 838 रन बनाए हैं।
बराबरी पर दोनों टीमें: इस सीजन चेन्नई और आरसीबी ने अभी तक 4-4 मैच खेले हैं। इस दौरान दोनों ही टीमों को 2 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। यहां देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज करने में सफल होती है।
बिक गए सभी टिकट: आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले की अहमियत इसी बात से समझा जा सकता है कि मैच की सभी टिकट मिनटों में ही सोल्ड हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से मैच के सभी टिकटों के बिक जाने की जानकारी शेयर की है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, व्यशाक विजयकुमार, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह, तुषार देशपांडे।












Click it and Unblock the Notifications