RCB vs CSK: चेन्नई की टीम में बदलाव की संभावना, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
RCB vs CSK Match: चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा, दोनों टीमों की तरफ से मजबूत प्लेइंग इलेवन देखने को मिल सकती है।

RCB vs CSK Playing 11 Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम धोनी और कोहली के नारों से गूँज उठेगा। सोमवार को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच में नज़ारा कुछ ऐसा ही होने वाला है। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
चेन्नई और आरसीबी की टीमों में बेहतरीन खिलाड़ियों की खेप है लेकिन आरसीबी ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। दोनों टीमों के बीच एक बड़ा अंतर कप्तानी है। महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव काफी लम्बा है और वह टीम के लिए सहायक है। फाफ डू प्लेसी पर धोनी भारी पड़ते हैं।
आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम की बात की जाए तो उनके पास विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं। खास बात यह है कि हर किसी ने फॉर्म दर्शाई है। दिनेश कार्तिक अब तक फ्लॉप रहे हैं लेकिन उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए।
चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन अब तक धाकड़ प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी रन आये हैं। धोनी और जडेजा ने भी मौका मिलने पर अपने हाथ खोले हैं। देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की फ़ौज खड़ी है। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले के दौरान दोनों टीमों से अंतिम ग्यारह में शामिल नाम अहम होंगे। संभावित एकादश के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
RCB बनाम CSK संभावित प्लेइंग 11
आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाख विजयकुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अम्बाती रायडू/आकाश सिंह, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे।












Click it and Unblock the Notifications