RCB vs CSK Match: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? जानें किस टीम को मिल सकती है हार
RCB vs CSK Match Prediction: आरसीबी इस मैच में जीत सकती है। हालांकि टॉस और अन्य चीजों पर भी हार और जीत का फैसला निर्भर करता है।

RCB vs CSK Match Winner Prediction: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के काफी ज्यादा संख्या में फैन्स हैं और यह एक बड़ा मुकाबला माना जा सकता है। चेन्नई और आरसीबी दोनों ने ही इस सीजन अब तक 2-2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम कौन सी होगी। हालांकि घरेलू मैदान और क्राउड के कारण आरसीबी को फायदा निश्चित तौर पर मिलने वाला है।
बल्लेबाजी विभाग (RCB बनाम CSK)
बल्लेबाजी की तरफ देखा जाए तो आरसीबी में विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, मैक्सवेल आदि खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम में ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। यहां इन दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिखाई दे रहा है।
गेंदबाजी विभाग (RCB बनाम CSK)
आरसीबी की टीम में वनिंदु हसारंगा, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे नाम हैं। उनके अलावा वेन पार्नेल भी हैं। दूसरी तरफ चेन्नई के पास तुषार देशपांडे, प्रिटोरियस और तीक्ष्णा जैसे गेंदबाज हैं। इस कैटेगरी में आरसीबी की टीम आगे दिख रही है और चेन्नई थोड़ी कमजोर है।
ऑल राउंडर विभाग (RCB बनाम CSK)
यहां चेन्नई की टीम आगे दिखती है। चेन्नई के पास रविन्द्र जडेजा और शिवम दुबे जैसे नाम हैं। जडेजा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आरसीबी के पास ग्लेन मैक्सवेल हैं। शाहबाज अहमद भी गेंदबाजी करते हैं लेकिन जडेजा सब पर भारी पड़ते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस विभाग में आगे है।
आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा (RCB बनाम CSK)
आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। आरसीबी ने बेंगलुरु में पिछला मैच दिल्ली के खिलाफ जीता था। उस हिसाब से आरसीबी को यहां जीत मिलनी चाहिए। एक और फैक्टर दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी है। शाम के समय चेज करने वाली टीम को जीत मिलने के ज्यादा आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications