IPL 2023, RCB vs CSK: आरसीबी और चेन्नई के बीच टक्कर आज, चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

RCB vs CSK Pitch Report: बेंगलुरु की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए मददगार होती है। ऐसा पिछले मैचों में भी देखा गया है।

Chinnaswamy stadium

RCB vs CSK Pitch and Weather update: आरसीबी की टीम एक बार फिर से सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। (Photo: IPL/Twitter)

इस सीजन आरसीबी की टीम को 2 मैचों में जीत मिली है और दोनों बार घरेलू मैदान था। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर हराया है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेंगलुरु में आरसीबी को हार का सामना भी करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी आरसीबी की तरह ही रही है। चेन्नई ने भी इस सीजन अब तक कुल दो मैचों में जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स भी इस प्रयास में रहेगी कि दो अहम अंक हासिल करते हुए तालिका में स्थिति मजबूत बनाई जाए। हालांकि यह काम इतना आसान नहीं होगा।

बेंगलुरु की टीम के पास घरेलू मैदान पर खेलने के एडवांटेज रहेगा। चेन्नई के पास महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी एक प्लस पॉइंट है। धोनी किसी भी मैदान पर अपने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने में सक्षम हैं। वह बल्ले से भी मौका मिलने पर बेहतरीन हिटिंग करने में पीछे नहीं हैं।

RCB बनाम CSK पिच रिपोर्ट (RCB vs CSK Pitch Report)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को निश्चित रूप से मदद मिलने वाली है। पिछले कुछ मैचों में ऐसा ही देखा गया है। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है। शाम को बल्लेबाजी और आसान होगी। स्पिनरों के लिए छोटी बाउंड्री की वजह से मुश्किलें होंगी।

RCB बनाम CSK मौसम अपडेट (RCB vs CSK Weather Update)

बेंगलुरु में तापमान हमेशा से उतना ज्यादा नहीं रहता है। इस बार भी वैसा ही होगा। 32 डिग्री के करीब तापमान रहने के आसार हैं। शाम के समय ओस की भूमिका देखने को मिल सकती है। मौसम एकदम साफ़ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+