Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - आरसीबी vs चेन्नई

IPL 2023 Kal Ka Match, RCB vs CSK Kaun Jita: चेन्नई को आरसीबी के खिलाफ जीत मिली है। इस जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी सातवें पायदान पर आ गई है।

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings

IPL 2023 Kal Ka Match, RCB vs CSK Kaun Jita: आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई के हाथों आखिरी ओवर में हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी 8 रन से मुकाबला गंवा बैठी। चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

जीत के काफी करीब पहुंचकर मिली हार: आरसीबी की टीम को इस मुकाबले में जीत के काफी करीब पहुंचकर हार का मुंह देखना पड़ा है। मैक्सवेल ने टीम के लिए 36 गेंद पर 76 रन बनाए। जबकि फाफ डुप्लेसिस 33 गेंद पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन इन दोनों की पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।

मैदान पर रनों की बारिश: चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीम के बल्लेबाजों ने मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगाने का काम किया। डेविन कॉन्वे और ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी-अपनी टीमों के लिए आतिशी पारी खेलने का काम किया।

मैक्सवेल ने खेली कमाल की पारी: 36 गेंद पर 76 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल ने मैच में जान डालने का काम किया। मैक्सवेल ने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के लगाने का काम किया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने महीश तीक्षणा की पहली गेंद पर मैक्सवेल का शानदार कैच पकड़ने का काम किया।

कॉन्वे ने बनाए 45 गेंद पर 83 रन: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कॉन्वे ने महज 45 गेंद पर 83 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। कॉन्वे ने तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे के साथ 37 गेंद पर 80 रन की पार्टनरशिप कर चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

शिवम दुबे ने भी जड़ा अर्धशतक: अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शिवम दुबे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। वेन पार्नेल ने शिवम दुबे को आउट करने का काम किया। आउट होने से पहले शिवम दुबे ने 27 गेंद पर 52 रन बनाने का काम किया। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाने का काम किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+