IPL 2023: RCB को लगा बड़ा झटका, अहम खिलाड़ी पूरे आईपीएल से हुआ बाहर

IPL 2023, RCB: आरसीबी ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। अब अहम खिलाड़ी के बाहर होने से उनको एक झटका लगा है।

Rajat Patidar

IPL 2023, Rajat Patidar ruled out: आरसीबी ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। पहले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को पराजित कर दिया। काफी समय बाद घरेलू मैदान पर खेलते हुए विराट कोहली ने धुआंधार फिफ्टी जमाई। इस बीच आरसीबी के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। उनका एक अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। लीग के लगभग सभी मुकाबले अभी बचे हुए हैं, ऐसे में किसी खिलाड़ी का बाहर होना बड़े झटके से कम नहीं होता।

आरसीबी ने वक ट्वीट करते हुए रजत पाटीदार के बाहर होने की जानकारी दी है। आरसीबी ने कहा कि दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी रिकवर होने की कामना करते हैं और इस प्रोसेस में उनका लगातार सपोर्ट करेंगे। कोच और मैनेजमेंट ने फ़िलहाल रजत के रिप्लेसमेंट के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।

दिलचस्प बात यह भी है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के मैच के दौरान हेड कोच संजय बांगड़ ने कहा था कि पाटीदार एनसीए में अपने पूरे नियंत्रण में दिख रहे हैं। उनकी चोट भी ठीक लग रही थी। उन्होंने कहा कि एनसीए के ऊपर निर्भर करता है कि वे उनको कब फिट करार देंगे। ये सब चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार सब चीजें साफ़ हो जाए, इसके बाद हमारी मीडिया टीम पूरी जानकारी देगी।

गौरतलब है कि लीग शुरू होने से पहले ही पाटीदार चोटिल थे। माना जा रहा था कि आईपीएल के शुरुआती दौर से वह बाहर रहेंगे, बाद में लौट आएँगे। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और अब वह पूरी तरह से बाहर हुए हैं। आरसीबी उनकी जगह किसे शामिल करेगी, इस पर निर्णय होना बाकी है। आने वाले समय में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+