IPL 2023: खिताबी जीत के बाद पत्नी ने छुए जडेजा के पांव, वीडियो हो गया तेजी से वायरल

CSK vs GT: रविन्द्र जडेजा की पत्नी ने जब उनके पाँव छुए, तो उन्होंने गले लगा लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Jadeja and wife

Ravindra Jadeja's wife touches his feet videi: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में पांचवी खिताबी जीत दिलाने में रविंद्र जडेजा का अहम किरदार रहा। जडेजा ने अंतिम 2 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए चेन्नई को चैंपियन बना दिया। मोहित शर्मा के ओवर में अंतिम गेंद पर बाउंड्री जड़ते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

मुकाबले के बाद एक अलग दृश्य भी देखने को मिला जब जडेजा की पत्नी रिवाबा ने आकर अपने पति के पांव छुए। जडेजा ने इसके बाद अपनी पत्नी को गले लगा लिया। इस शानदार दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हर कोई जडेजा की पत्नी की तारीफ करने लगा।

अन्य खिलाड़ियों की पत्नियां भी स्टेडियम में आई थीं लेकिन जडेजा की पत्नी पारंपरिक पोशाक साड़ी पहनकर मैच देखने के लिए आई थी। उनकी वेशभूषा को लेकर भी फैंस ने सराहना की और कहा कि जडेजा और उनकी पत्नी भारतीय संस्कृति को जिंदा रखने का काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जडेजा की पत्नी रीवाबा इस समय जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। गुजरात में हुए चुनाव में रिवाबा को भाजपा ने टिकट दिया था और वह इस सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही। राजकोट में हुआ था और उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के फाइनल में रिजर्व डे पर जीत दर्ज कर ली। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नहीं करते हुए गुजरात को खेलने का आमंत्रण दिया। इसके बाद गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और 4 विकेट पर 214 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाब में खेलने के लिए जब चेन्नई मैदान पर उतरी तो बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चेन्नई को 15 ओवर में 171 का लक्ष्य मिला। अंतिम गेंद पर जीतने के लिए चेन्नई को 4 रन की दरकार थी। जडेजा ने चौका जड़ा टीम को जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+