टीम इंडिया में सबसे पहले होगा यशस्वी जायसवाल का सिलेक्शन, रवि शास्त्री ने कहा- 'चाहे सामने कोई भी नाम हो'

IPL in Hindi: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के 12 मैचों में 52.27 की औसत के साथ 575 रन ठोक दिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट नंबर एक पर मौजूद फाफ डू प्लेसिस से भी अच्छा है।

 Rajasthan Royals batter Yashasvi Jaiswal

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल ( Rajasthan Royals batter Yashasvi Jaiswal) की तारीफ की है जिन्होंने 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक भी है।

यशस्वी जायसवाल की 47 गेंदों पर 98 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान की टीम ने केकेआर के खिलाफ 150 रनों का टारगेट केवल 13.1 ओवर में ही पूरा कर लिया। 21 साल के बल्लेबाज ने 13 चौके और 5 छक्के लगाते हुए मैदान के हर कोने में हर गेंदबाज की धुनाई की।

भारत के पूर्व क्रिकेटर, हेड कोच और अब क्रिकेट कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री का कहना है कि निश्चित तौर पर टी-20 इंटनरेशनल में चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल को लेंगे। फिर चाहे उनके सामने कोई भी नाम आ जाए। शास्त्री का कहना है कि बहुत लंबे समय बाद इस तरह का टैलेंट सबके सामने आया है जिसको सिलेक्टर जाने नहीं देंगे।

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि सफेद गेंद क्रिकेट खासकर T20 क्रिकेट में वह पहली पसंद के खिलाड़ी के तौर पर चुने जाएंगे। शास्त्री का मानना है कि अब यशस्वी जायसवाल का दिमाग ही उन्हें आगे बढ़ाएगा।

आमतौर पर खिलाड़ी बहुत ज्यादा सफलता मिलने के बाद अपने पांव जमीन पर नहीं रख पाते लेकिन यशस्वी जायसवाल ने पानी- पूरी बेचने से लेकर अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष देखे हैं। जिसके चलते उनका दिमाग निश्चित तौर पर काफी टफ है और वे अपने पांव जमीन पर बनाए रखेंगे जो उनकी सफलता के लिए बहुत जरूरी है।

फिलहाल शास्त्री उम्मीद करते हैं कि ये खिलाड़ी आगे ऐसे ही रन बनाता रहेगा। गौर करने वाली बात यह भी है जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान यशस्वी जायसवाल से उनके शतक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेट रन रेट ज्यादा महत्वपूर्ण था ना कि उनका शतक।

रवि शास्त्री उनकी इस बात से काफी प्रभावित हैं और मानते हैं कि जयसवाल का दिमाग बिल्कुल स्थित क्योंकि भारत में आईपीएल शतक की बहुत अहमियत मानी जाती है। लोग यहां पर अपने लक्ष्य और रनों के लिए खेलते हैं लेकिन यशस्वी जयसवाल 98 रनों पर पहुंचकर भी टीम के रन रेट के लिए बहुत खुश हैं।

जायसवाल फिलहाल इस सीजन में 12 पारियों में 52.27 की औसत के साथ 575 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 167.15 का है जो नंबर एक पर मौजूद फाफ डुप्लेसिस से भी ज्यादा है। फिलहाल डु प्लेसिस और जायसवाल के बीच केवल 1 रनों का ही फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+