RR vs DC: धोनी जैसा फिनिशर बनने की जताई थी ख्वाहिश, फ्लॉप हुआ ये खिलाड़ी तो फैंस ने लगाई क्लास

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय से आईपीएल में बल्लेबाजी करने वाले रियान पराग अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

Rajasthan Royals

RR vs DC, 11th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली को इस मुकाबले को जीतने के लिए 200 रन बनाने होंगे। दिल्ली इससे पहले दो मैचों में हार झेल चुकी है।

रियान पराग का नहीं चला बल्ला

राजस्थान के युवा बल्लेबाज रियान पराग लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ रियान पराग बुरी तरह से फ्लॉप रहे। रियान पराग 11 गेंद में सात रन बनाकर रोवमैन पॉवेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। खराबी बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर फैंस ने रियान पराग को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नॉन-परफॉर्मर रहने के बाद भी टीम में उनके होने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

धोनी जैसे फिनिशर बनने की जताई थी ख्वाहिश

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में भारत और आईपीएल में लगातार फिनिशर की भूमिका निभाई है। लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में भी धोनी ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर फिनिशर का काम किया था। रियान पराग भी धोनी की तरह निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। ऐसे में उन्होंने धोनी की तरह मैच को फिनिश करने की इच्छा जताई थी। लेकिन अब तक वह ऐसा करने में नाकाम ही रहे हैं।

नंबर 6 और 7 पर खेलना पसंद करता हूं

एक इंटरव्यू के दौरान रियान पराग ने कहा था कि वह बर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में केवल एक खिलाड़ी ने ऐसा किया है और वह हैं एमएस धोनी। उन्हें छोड़कर किसी और के दिमाग में नहीं आता। मुझे लगता है कि मैं भी उनकी तरह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकता हूं। मैंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं और मैं निश्चित रूप से आने वाले समय में बेहतर कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+