PBKS vs MI: मोहाली में रोहित के सामने शिखर धवन, जानिए कैसी हो सकती है आज की प्लेइंग इलेवन
PBKS vs MI Match: पंजाब की टीम आज मोहाली में मुंबई इंडियंस का सामना करने जा रही है। देखते हैं आज के मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन रणनीति किस तरह की हो सकती है।

IPL 2023 MI vs PBKS Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 3 मई को शाम का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में होने जा रहा है। यह मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां बारिश के साए में मुकाबला कराना पड़ सकता है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
सबसे पहले दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 9 में से 5 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम आठ में से चार मैच जीतकर आ रही है। यह मैच पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में है जहां पर उन्होंने इस सीजन में केवल एक ही मुकाबला जीता है।
पिछली बार तो लखनऊ सुपरजाइंट्स ने यहां पर 256 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। आंकड़े पंजाब किंग्स के खिलाफ है क्योंकि वह यहां पर लगातार तीन मैच हार चुके हैं और उन्होंने पहला मैच केकेआर के खिलाफ 7 रन से जीता था। वह भी डकवर्थ लुईस मेथड से।
मुंबई इंडियंस- टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खेमे में क्रिस जॉर्डन की एंट्री हो चुकी है लेकिन अभी यह नहीं पता है कि यह आलराउंडर किस ओवरसीज खिलाड़ी को रिप्लेस करने जा रहा है। इस बात के भी चांस है कि मुंबई इंडियंस की टीम यहां ऋतिक शौकीन को मौका दे सकती है जो ऑफ पर नाल राउंडर है। इसका कारण यह है कि पंजाब किंग्स की टीम में 3 लेफ्टी हैं जो शिखर धवन, अथर्व तैद और सैम करन के तौर पर मौजूद हैं।
इस बात के भी चांस है कि आज लोकल हीरो रमनदीप सिंह को मौका मिल सकता है भले ही वे एक इंपैक्ट प्लेयर के विकल्प के तौर पर खेलें।
पंजाब किंग्स की बात करें तो पिछले मैच में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ कैगिसो रबाडा को बाहर कर दिया था लेकिन आज उनका रिकॉर्ड रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के खिलाफ शानदार है तो इसलिए इस गेंदबाज की वापसी होनी चाहिए।
साथ ही हरप्रीत बरार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ ना गेंदबाजी दी गई थी ना बल्लेबाजी आई थी। अगर मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज बीच में ज्यादा समय गुजारते हैं तो एक बार फिर से उनकी गेंदबाजी नहीं आएगी लेकिन पंजाब किंग्स के पास सिकंदर रजा है जो ऑफ स्पिन करा सकते हैं।
पीबीकेएल vs एमआई मैच की डिटेल-
आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच है।
पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 7:30 पर होगा।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला कहां देखें- यह मैच आप अपने टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर, लैपटॉप पर जियोसिनेमा वेबसाइट और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तैड, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications