IPL का शेड्यूल आते ही राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
आईपीएल का शेड्यूल आज ही घोषित हुआ है,राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन रनरअप रही थी, इस बार भी टीम काफी मजबूत है।

IPL 2023, Prasidh Krishna Ruled Out: आईपीएल के नए सीजन का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। अहमदाबाद में पहला और अंतिम मैच खेला जाएगा। शेड्यूल की घोषणा के साथ टीमों की तैयारी में भी अब तेजी देखने को मिलेगी। जो खिलाड़ी टीम इंडिया या अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में नहीं खेल रहे हैं, उनकी तैयारी अभी से शरू हो जाएगी। राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन रनर अप रही थी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उनका एक अहम खिलाड़ी इस सीजन से बाहर हो गया है।

राजस्थान रॉयल्स ने की पुष्टि
राजस्थान रॉयल्स ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान कर दिया गया है। वह चोट से ठीक नहीं हुए हैं और रिकवरी में समय लगेगा। पिछले सीजन में वह रॉयल्स के लिए खेले थे और प्रदर्शन भी खराब नहीं रहा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 17 मैच खेले थे और 19 विकेट अपने नाम किये थे।

चोट ठीक होने में लगेगा समय
फ्रेक्चर के कारण प्रसिद्ध कृष्णा मैदान से दूर थे और अब उनको एक बार फिर से दूर रहना होगा। आने वाले समय में वह जल्दी फिट नहीं होंगे, इस वजह से आईपीएल में वह नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। हालांकि उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा, इस बारे में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से फ़िलहाल कुछ नहीं कहा गया है। आईपीएल करियर में उन्होंने 51 मैचों में 49 विकेट अपने नाम किये हैं। पिछले सीजन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए वह अहम खिलाड़ी थे।

राजस्थान रॉयल्स में ये खिलाड़ी हैं शामिल
संजू सैमसन, आर अश्विन, युजी चहल, देवदत्त पाडिकल, ध्रुव जुरेल, केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, ओबेड मैकॉय, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, जेसन होल्डर, एडम जैंपा, जो रूट, डेवॉन फेरिया, केएम आसिफ, मुरगन अश्विन, अब्दुल पीए, कुणाल राठौड़ और आकाश वशिष्ठ।












Click it and Unblock the Notifications