IPL 2023 Points Table: कौन है टॉप पर, कौन है सबसे नीचे, DC 8वें नंबर पर होकर भी सबसे खराब
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 की पॉइंट टेबल में तीन टीमों का खाता भी नहीं खुला है। टॉप दो पर वे टीमें मौजूद हैं जिन पर कोई दांव नहीं लगाना चाहता था। सबसे नीचे कौन है-

आईपीएल 2023 पॉइंट टेबल: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक सप्ताह बीत चुका है जहां मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सभी टीमों ने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है।
नंबर 1 टीम- अगर हम पॉइंट टेबल की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की स्थिति काफी मजबूत दिखाई देती है और वह पिछले सीजन की फॉर्म को इस बार भी बरकरार रखने में कामयाब दिखाई दे रहे हैं। गुजरात ने अपने दोनों मैच जीतकर बहुत बढ़िया रन रेट के साथ नंबर एक पर अपनी स्थिति बनाई हुई है।
Recommended Video

नंबर दो और तीन- पंजाब किंग्स की टीम भी यहां एक शानदार शुरुआत पा चुकी है और शिखर धवन की कप्तानी में लगातार दो मैच जीतकर नंबर दो पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स को कल के मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ एक बड़ी जीत मिली जिसके चलते वे 2 मैचों में एक हार और एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं और उनका इस सीजन में अभी तक बेस्ट रन रेट भी है।
नंबर चार और पांच- नंबर चार पर दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है तो वहीं लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टीम नंबर पांच पर मौजूद है। उन्होंने भी एक में जीत है और एक हार पाई है।
नंबर छह और सात- चेन्नई सुपर किंग्स भी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ छठे नंबर पर हैं तो 7वें नंबर पर आरसीबी की टीम है जिन्होंने एक में जीता है और एक हारा है।
आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर टीमों ने अपना खाता नहीं खोला है। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे खराब है जिन्होंने दोनों ही मुकाबले हारे हैं। हालांकि निचली दोनों टीमों की तुलना में बेहतर रन रेट के चलते डीसी 8वें नंबर पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच हारा है और वह नौवें नंबर पर मौजूद हैं तो वह हैदराबाद फिलहाल अंकतालिका में आखिरी नंबर पर मौजूद हैं क्योंकि उनका रन रेट सबसे खराब है।
IPL Points Table Standings in Hindi












Click it and Unblock the Notifications