IPL 2023 Points Table: सीएसके का उभार, आरसीबी का पतन और दिलचस्प है पंजाब किंग्स की स्थिति
IPL 2023 Table: आईपीएल 2023 सीजन में अभी तक 24 मुकाबले हो चुके हैं। आइए देखते हैं पॉइंट टेबल की क्या स्थिति है।

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 24 मुकाबले हो चुके हैं और अंक तालिका (IPL 2023 Point Table) में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 में से चार मैच जीतने के बाद टॉप पर अपना स्थान बना रखा है।
नंबर दो पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है जिन्होंने 5 में से 3 मैच जीते हैं। दो में उन्हें हार मिली है और 6 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के आधार पर वे चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स जैसी टीमों से ऊपर है।
सीएसके, जीटी और पीबीकेएस क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं जिनके 5 मुकाबलों में तीन जीत और दो हार के साथ 6-6 अंक हैं लेकिन रन रेट के आधार पर यह स्थिति तय की गई है।
नंबर 6 पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मौजूद है जिन्होंने 5 में से दो मैच जीते हैं और तीन हारे हैं। आरसीबी की भी यही स्थिति है लेकिन रन रेट के आधार पर यह टीम अभी सातवें नंबर पर है।
8 नवंबर मुंबई इंडियंस की टीम है जिसका आज मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। इन दोनों ही टीमों ने अपने चार में से दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं लेकिन रन रेट के आधार पर मुंबई 8 और सनराइजर्स 9वें स्थान पर है।
नंबर 10 पर है दिल्ली कैपिटल्स जिसने अभी तक हुए अपने पांचों मुकाबले जीते हैं। टॉप की टीमों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का उभार एक नई बात है। सीएसके ने कल 17 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में जिस तरह से आरसीबी को मात दी है उसके बाद ये टीम प्लेऑफ में जाने की दावेदार भी लगने लगी है।
Recommended Video

दूसरी और राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन की फाइनलिस्ट थी लेकिन इस सीजन में यह 'टीम टू बीट' दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि राजस्थान रॉयल्स ना केवल आसानी से प्लेऑफ में पहुंचेंगे बल्कि टॉप पर रहकर वे फाइनल जाने के लिए भी आसानी से क्वालीफाई कर पाएंगे।
मुंबई इंडियंस की टीम भले ही अभी नीचे मौजूद है लेकिन अगर आज का मैच जीतते हैं तो उनके पास पंजाब किंग्स को नीचे छोड़ने का मौका होगा। एक बार मुंबई लय में आ गई तो फिर यह टीम भी नहीं रुकने वाली है।
कुल मिलाकर आईपीएल 2023 की पॉइंट टेबल आने वाले मैचों के साथ अभी और रोचक होती जाएगी जहां दिल्ली कैपिटल्स के पास काफी कम चांस दिखाई दे रही है तो मुंबई इंडियंस के पास आगे बढ़ने के रास्ते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपनी स्थिति यही रखना चाहेगी तो गुजरात टाइटंस की टीम टॉप-4 में रहने के लिए और क्रिकेट खेल सकती है।
यहां पंजाब की टीम देखने लायक होगी। अगर पंजाब किंग्स नीचे आते हैं तो ज्यादा बड़ा उलटफेर नहीं होगा लेकिन अगर ऊपर चले जाते हैं तो पॉइंट टेबल में जरूर बड़ी टीमों में खलबली मचेगी।












Click it and Unblock the Notifications