IPL 2023: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर, सट्टे को प्रमोट करने का आरोप

ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन पर टीम बनाने के विज्ञापनों को लेकर कोर्ट में याचिका दायर हुई है। कोर्ट ने याचिका को सुनने के लिए तारीख तय की है।

Rohit Sharma and Hardik

PIL Against Rohit and Hardik: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाली कंपनियों का समर्थन करने के आरोप में कुछ भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के नाम PIL में हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए तारीख भी तय कर दी है।

मुख्य जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर याचिका में याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने कहा कि ये खिलाड़ी और अभिनेता भारत के भविष्य और वर्तमान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये युवाओं को अलग-अलग तरह के एप्लीकेशन के माध्यम से जुआ खेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ये युवाओं को भटकाने का काम कर रहे हैं। युवाओं को आकर्षक इनाम देकर इसकी लत लगाई जा रही है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि क्रिकेट और फिल्म आइकॉन आईपीएल के दौरान विभिन्न एप्लीकेशन पर टीम बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। कुछ लोगों को प्राइज मिला है लेकिन इसके परिणामस्वरूप युवाओं को जुआ खेलने की लत भी लग रही है। गौरतलब है कि कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। हाशमी ने कई बड़े लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में काफी याचियाएं दायर की हैं।

ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन पर टीम बनाने के बाद पैसे जीतने की बातें सामने आती रहती हैं। टीवी पर भी इसके विज्ञापन काफी चलते रहते हैं। इन सब चीजों को ध्यान में देखते हुए तमन्ना हाशमी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+