PBKS vs RCB: बीच मैच विराट कोहली ने लिया ये बड़ा फैसला, पंजाब किंग्स के डगआउट में मचा हंगामा
Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli: पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने कुछ बड़े फैसले लिए जो टीम के हक में भी गए।

PBKS vs RCB, 27th Match, Indian Premier League 2023: पंजाब किंग्स के सामने मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। पंजाब को इस मुकाबले को जीतने के लिए 175 रन बनाने होंगे।
पंजाब की शुरुआत खराब: इस सीजन पंजाब के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म होना रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक बार फिर पंजाब के ओपनर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में आरसीबी को बड़ी सफलता दिला दी।
कोहली ने लिया रिव्यू: 175 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ताइदे ने पारी की शुरुआत की। अथर्व ताइदे ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद उनकी पैड से जाकर टकरा गई, अपंयार ने नॉट आउट दिया। लेकिन कोहली ने रिव्यू लिया, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
लियम लिविंगस्टोन भी आउट: विराट कोहली ने इसके बाद एक और रिव्यू लिया। मोहम्मद सिराज ने इस सीजन आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे लियम लिविंगस्टोन को विकेटों के सामने फंसाया। अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। लेकिन कोहली के लिए रिव्यू लेने के बाद लियम लिविंगस्टोन को पवेलियन लौटना पड़ा।
पंजाब के डगआउट में परेशानी: सिराज ने इस मैच में दो विकेट लिए हैं दोनों बार रिव्यू लेने के बाद ही लिया। कोहली के इन दोनों रिव्यू ने पंजाब के खेमे में खलबली मचा दी। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
हरप्रीत भाटिया रन आउट: पंजाब के लिए हरप्रीत भाटिया बल्ले से तेज गति से रन बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक शानदार छक्का भी लगाया। लेकिन प्रभसिमरन सिंह के साथ गलतफहमी के चलते वह रन आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने डायरेक्ट थ्रो कर भाटिया को आउट किया।
कप्तान वसैम करन भी फ्लॉप: पंजाब के लिए इस मैच में कप्तानी करने वाले सैम करन बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके। सैम करन 12 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। वनिंदू हसरंगा ने डायरेक्ट थ्रो मारकर सैम करन को पवेलियन भेजने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications