PBKS vs GT Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें किस टीम की होगी हार
PBKS vs GT Winner Prediction: इस मुकाबले में बाद में खेलने वाली टीम को फायदा हो सकता है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय सही रहेगा।

PBKS vs GT Who will win Today Match: आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली में मुकाबला होगा। गुरुवार को इस मुकाबले में पंजाब की टीम घरेलू फैन्स के सामने जीत का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेगी। गुजरात की टीम ने अब तक खेले गए सभी मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए अंतिम पांच गेंदों पर छक्के जड़कर गुजरात का काम खराब कर दिया था। पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को लेकर प्रिडिक्शन इस लेख में किया गया है।
PBKS बनाम GT, बल्लेबाजी विभाग
गुजरात की टीम के पास शुभमन गिल जैसा तूफानी ओपनर बल्लेबाज है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में गुजरात के लिए उनका बल्ला चला था। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर भी हैं। मिलर की फॉर्म तगड़ी रही है। पंजाब के लिए अब तक सिर्फ शिखर धवन का बल्ला ही चल पाया है। शिखर धवन के अलावा लिविंगस्टोन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले गेम पलट सकते हैं। बल्लेबाजी में गुजरात का पलड़ा भारी दिखाई देता है।
PBKS बनाम GT, गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी में दोनों टीमों में बराबरी दिखाई देती है। पंजाब की टीम में अगर कगिसो रबाडा आते हैं, तो अच्छी बात होगी। नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम में मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान जैसे गेंदबाज हैं। दोनों टीमों की गेंदबाजी में ज्यादा फर्क नहीं दिखता है।
आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
पिछले तीनों मैचों को देखते हुए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच तुलना की जाए, तो गुजरात की टीम आगे दिखती है। गुजरात की जीत के आसार ज्यादा हैं। इसके अलावा टॉस और अन्य फैक्टर देखते हुए जीत और हार का प्रिडिक्शन किया जाए, तो बाद में खेलने वाली टीम मुकाबला अपने नाम कर सकती है। शाम के समय ओस रहेगी और गेंदबाजों के लिए पिच में ज्यादा मदद नहीं रहेगी। चेज करने वाली टीम इसका फायदा उठाते हुए मुकाबला जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications