PBKS vs GT: मिडिल ऑर्डर के धीमेपन से तंग रही पंजाब की पारी, मोहित शर्मा बॉलिंग में चमके
PBKS vs GT Match in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम के बल्लेबाज ओपनरों को जल्दी गंवाने के बाद बीच के ओवरों में रन रेट बढ़ाने के लिए संघर्ष करते दिखे लेकिन शाहरुख खान ने अंत में कुछ बढ़िया शॉट्स लगाए।

PBKS vs GT Today Match in Hindi: आईपीएल 2023 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हो रहा है जो इस सीजन का 18वां मैच भी है। इस मुकाबले में पीबीकेएस ने जीटी की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाए। ये टारगेट जीटी के लिए आसान होना चाहिए।
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब की क्रिकेट टीम को उनके मोहाली के घरेलू मैदान पर बैटिंग के लिए उतारा। पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी थी। कैगिसो रबाडा को नेथन एलिस की जगह लाया गया तो भानुका राजपक्षे ने सिकंदर रजा की जगह ली।
प्रभसिमरन लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट- शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी करने के लिए युवा प्रभसिमरन सिंह आए जिन्होंने इस सीजन में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है लेकिन मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। पंजाब के इस बल्लेबाज को अभी आईपीएल में लंबा सफर तय करना होगा।
Recommended Video

धवन का आउट होना बड़ा झटका- लेकिन सबसे बड़ा सबसे बड़ा झटका था कप्तान शिखर धवन का आउट होना जो जोश लिटिल की गेंद पर अलजारी जोसेफ के हाथों लपके गए। धवन ने गेंद को चिप किया और बल्ले का किनारा लगा जिसे लॉन्ग ऑन पर जोसेफ ने लपक लिया। धवन ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए और। धवन की आईपीएल के इस सीजन में गजब की फॉर्म चल रही है।
शॉर्ट ने शॉट्स खेले- इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट और भानुका राजपक्षे ने मोर्चा संभाला। शॉर्ट बिग बैश लीग की बेहतरीन फॉर्म से आईपीएल में आए हैं और उन्होंने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट दिखाकर बताया कि शॉर्ट 'बिग' शॉट्स लगा सकते हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों को अच्छे से खेला लेकिन राशिद खान के आते ही इस मास्टर लेग स्पिनर की गुगली को पढ़ नहीं सके और 24 गेंद पर 36 रन की अच्छी पारी का अंत हो गया।
बीच में धीमी पड़ गई पारी- इसके बाद रन तो बने लेकिन स्ट्राइक धीमा रहा। जितेश शर्मा ने 23 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। उनको मोहित शर्मा ने साहा के हाथों आउट कराया। फिर भानुका राजपक्षे और सैम करन के बीच बेहद धीमी बैटिंग देखने को मिली।
राजपक्षे का संघर्ष का अंत अल्जारी जोसेफ ने शुभमन गिल के हाथों बाउंड्री पर कैच कराकर कराया। श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर केवल 20 ही रन बनाए। अब दारोमदार शाहरुख खान पर था।
शाहरुख खान ने हाथ खोले- शाहरुख ने आते ही दो छक्के भी लगाए लेकिन जब सैम करन को भी रन गति बढ़ानी थी तो वे मोहित शर्मा की गेंद पर छक्का मारने के फेर में गिल के हाथों लपके गए। उन्होंने भी 22 गेंदों पर धीमे 22 बनाए। शाहरुख खान अंतिम ओवर में 9 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।
गेंदबाजी प्रदर्शन- बॉलिंग में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर सैम करन और जितेश शर्मा के विकेट लिए। शमी महंगे साबित हुए लेकिन जोश लिटिल और अल्जारी जोसेफ ने बढ़िया बॉलिंग की। राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन दिए। इन सब गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications