Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स
IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs GT Kaun Jita: गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

IPL 2023 Kal Ka Match, PBKS vs GT Kaun Jita: गुजरात ने पंजाब को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत हासिल की। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाई। ऋद्धिमान साहा 19 गेंद में 30 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच आउट हो गए। साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच हुए।
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस मैच में अर्धशतक जड़ने का काम किया। वह लगातार आईपीएल में रनों की बरसात कर रहे हैं। शुभमन गिल को भारत का फ्यूचर स्टार भी माना जा रहा है। वह हर मुकाबले में गुजरात को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाने का काम कर रहे हैं। साहा और गिल की जोड़ी ने पंजाब के खिलाफ भी तेजी से 48 रन बटोरने का काम किया।
पंजाब के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निरााशाजनक
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक बार फिर बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इससे पहले केकेआर के खिलाफ भी कप्तान शिखऱ धवन के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल पाया था। पंजाब के बेहद प्रभावशाली बल्लेबाज जीतेश शर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने मोहित शर्मा की गेंद पर जितेश सर्मा का कैच पकड़ा। सैम करन और भानुका राजपक्षे भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। सैम करन 22 तो वहीं राजपक्षे 20 रन बनाकर आउट हुए।
13 अप्रैल- पंजाब किंग्स को मोहाली के मैदान पर गुजरात के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की यह लगातार दूसरी हार है।












Click it and Unblock the Notifications