PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, शुभमन गिल का अर्धशतक

Punjab Kings vs Gujarat Titans: पिछले मैच में आखिरी ओवर में हार झेलने के बाद गुजरात ने दमदार वापसी की है। गुजरात ने पंजाब को उसके घर में ही पटखवी देने का काम किया है।

Punjab Kings vs Gujarat Titans

PBKS vs GT, 18th Match, Indian Premier League 2023: मोहाली में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात ने छह विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। 154 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन गुजरात की यह तीसरी जीत है। गुजरात ने चार मैचों में तीन जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ा दिया है।

शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल ने एक बार फिर गुजरात के लिए शानदार बल्लेबाजी की। एक छोर से वह लगातार बल्ले से रन बनाने का काम करते रहे। शुभमन गिल ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल का दूसरा अर्धशतक रहा। आईपीएल में सबसे अधिक पांच बार अर्धशतक शुभमन गिल ने पंजाब के खिलाफ ही लगाने का काम किया है। शुभमन गिल की दमदार पारी की वजह से ही गुजरात की टीम इस मैच को जीतने में सफल रही।

साहा ने भी खेली कमाल की पारी

गुजरात टाइटंस के लिए ऋद्धिमान साहा ने कमाल की पारी खेली। ऋद्धिमान साहा ने सिर्फ 19 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला नहीं चला। हार्दिक पंड्या 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। हरप्रीत बराड़ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पंजाब ने बनाए थे 153 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। मैथ्यू। शॉर्ट के अलावा कोई और बल्लेबाज बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सका। केकेआर के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी। गुजरात के सामने एक बार फिर टीम के बल्लेबाजों ने खासा निराश किया

नहीं चले पंजाब के बल्लेबाज

पंजाब के कप्तान शिखर धवन को जोशुआ लिटिल ने अल्जारी जोशेप के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने आठ गेंद में आठ रन बनाए। इससे पहले प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। उन्हें मोहम्मद शमी ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन 22 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोशेप ने भानुका राजपक्षे को 20 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं जीतेश शर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+