PBKS vs GT, Toss: पंजाब के खिलाफ गुजरात ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11
Punjab Kings vs Gujarat Titans, Toss Updates: पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम ने इस साल भी आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत की है। गुजरात की टीम ने कप्तान पंड्या की वापसी हुई है।

PBKS vs GT, 18th Match, Indian Premier League 2023: मोहाली में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर गुजरात की कोशिश पंजाब के खिलाफ वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी। वहीं पंजाब की कोशिश गुजरात के सामने बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
गुजरात को मिली थी केकेआर से हार
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अब तक शानदार रहा है। ऐसे में दोनों टीम की कोशिश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना होगा। गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ एक जीत हुई बाजी में हार मिली थी। गुजरात के तेज गेंदबाज यश दयाल ने एक ओवर में पांच छक्के देकर केकेआर को मैच गिफ्ट कर दी थी। ऐसे में गुजरात इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी पर अधिक फोकस देना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच ऐसा है रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक सिर्फ दो ही मुकाबले खेले गए हैं। ये दोनों ही मैच काफी टाइट और रोमांचक रहे थे। ऐसे में दर्शकों को आज एक और क्लोज मुकाबले की उम्मीद होगी। अब तक खेले गए दो मुकाबलों में एक में गुजरात तो वहीं एक में पंजाब को जीत मिली थी। मैचों के रिकॉर्ड के आधार पर ऐसा कह सकते हैं कि गुरुवार को होने वाला यह मैच भी बेहद क्लोज हो सकता है।
ऐसे देख सकते हैं फ्री में मुकाबला
पंजाब किंग्स और गुजरात जायंट्स का मुकाबला फैंस आसानी से फ्री में देख सकते हैं। टीवी पर इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी। जहां अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगा। फैंस इस एप पर जाकर फ्री में मैच देख सकते हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications