PBKS vs DC: क्या दिल्ली करेगी पंजाब की पार्टी खराब? जानिए कैसी हो सकती है दोनों प्लेइंग 11
PBKS vs DC Match in Hindi: अब दूसरों की पार्टी खराब करना दिल्ली का टारगेट। आइए जानते हैं कैसी होगी आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 64वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में होने जा रहा है। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है।
पंजाब किंग्स की टीम के 12 मैचों में 12 अंक हैं और वे अभी भी अपने बचे हुए दो मैच जीतकर बेहतर रन रेट के साथ अगले राउंड में जा सकते है लेकिन दिल्ली के लिए पार्टी खत्म हो चुकी है। डेविड वॉर्नर एंड कंपनी अब केवल दूसरी टीमों की पार्टी खराब करने उतरेगी।
हिमाचल की वादियों में पंजाब किंग्स की टीम जब अपनी प्लेइंग इलेवन उतारने के लिए माथापच्ची कर रही होगी तब उनके सामने कैगिसो रबाडा और नाथन एलिस में एक को लेना या ना लेना जेहन में चल रहा होगा। रबाडा 30 अप्रैल के बाद से तीन मैच नहीं खेले हैं।
पता चला है कि नाथन एलिस की डेथ ओवर में गेंदबाजी से टीम मैनेजमेंट खुश है लेकिन आज धर्मशाला की विकेट की तेज गेंदबाजी के अनुकूल नेचर को देखते हुए रबाडा को मौका मिल सकता है। रबाडा और प्रभ्सिमरन सिंह को मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एक दूसरे से रिप्लेस किया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास अब हारने के लिए कुछ नहीं है तो वे भी कुछ बदलाव करने की ओर देख सकते हैं जिसमें यह टीम रोवमन पावेल को खिला सकती है। एनरिक नॉर्खिया साउथ अफ्रीका गए हुए थे। वे आज के मैच में खेलेंगे या नहीं ये देखना होगा।
फिलहाल रिले रोसोव के स्थान पर पॉवेल खेल सकते हैं। पावेल 1 महीने से अधिक समय तक नहीं खेले हैं। दिल्ली की टीम मनीष पांडे और खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर एक दूसरे से रिप्लेस कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित टीम- डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार 12- मनीष पांडे
पंजाब किंग्स संभावित टीम- प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह 12- कगिसो रबाडा।












Click it and Unblock the Notifications