PBKS vs DC Winner Prediction : डेविड और धवन आमने-सामने, कौन जीतेगा धर्मशाला में आज का मुकाबला
IPL 2023 Match Prediction in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले का संभावित विजेता कौन होगा जहां दांव पर लगी है दिल्ली की इज्जत और पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के चांस

PBKS vs DC Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करने जा रही है। यह मुकाबला पंजाब के लिए बहुत अहम है। आइए देखते हैं आज के मैच का संभावित विजेता कौन हो सकता है।
ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड- दोनों टीमों ने अभी तक 31 मैच आपस में खेले हैं जिसमें पंजाब किंग्स ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैच जीते हैं। लेकिन पिछले 5 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 बार जीत दर्ज की है।
धर्मशाला में हेड टू हेड रिकॉर्ड- धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स तीन बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली है जिसमें पंजाब किंग्स को 2 बार जीत मिली है और एक बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है।
धर्मशाला में दोनों का ओवरऑल रिकॉर्ड- पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला में कुल मिलाकर 9 मैच खेले हैं जिसमें 5 जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 3 मैच खेलकर एक मुकाबला ही जीत पाई है।
हालिया फॉर्म- पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले 5 में दो मैच हारे हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार मिली है जबकि पंजाब किंग्स ने पिछला मुकाबला जीता है। इस सीजन में हुए एक मैच में भी यह दोनों आपस में भिड़ चुके हैं जहां पंजाब किंग्स को 31 रनों से जीत मिली थी।
आज किसका पलड़ा भारी- दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर किसी भी टीम की पार्टी खराब कर सकती है क्योंकि उनके पास हारने के लिए कुछ नहीं है और पाने के लिए अभी भी काफी इज्जत दांव पर है। डीसी दबाव मुक्त होकर खेलेंगे जिसके चलते पंजाब किंग के सामने आज बड़ी चुनौती है।
दूसरी और पंजाब किंग्स के ऊपर प्लेऑफ में जगह बनाने का दबाव है जो उनको आज के मैच में चौकन्ना होकर क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर करेगा। पंजाब के पास प्लस के तौर पर इस सीजन में दिल्ली कैपिटल से किया गया बेहतर प्रदर्शन है।
संभावित विजेता- आंकड़े बताते हैं आज दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला है जहां कोई किसी पर बहुत ज्यादा कमजोर या भारी नहीं है लेकिन इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की दुर्गति को देखते हुए आज के मुकाबले के संभावित विजेता पंजाब किंग्स नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications