IPL 2023: PBKS कर सकती है नए कोच की नियुक्त; इयोन मॉर्गन, ट्रेवर बेलिस और पूर्व भारतीय कोच संपर्क में
आईपीएल 2023 के लिए कोच बदलने वाली पंजाब किंग्स दूसरी टीम बन सकती है। कुछ दिनों पहले ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को कोच नियुक्त किया था।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: आईपीएल 2023 के लिए कोच बदलने वाली पंजाब किंग्स दूसरी टीम बन सकती है। कुछ दिनों पहले ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को कोच नियुक्त किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब अनिल कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करने पर विचार कर रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कुंबले का पंजाब किंग्स के साथ अनुबंध सितंबर तक है और फ्रेंचाइजी ने इसे रिन्यू नहीं करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुख्य कोच की भूमिका के लिए फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व खिलाड़ी इयोन मॉर्गन, इंग्लैंड के पूर्व विश्वकप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस और भारत के पूर्व कोच से संपर्क किया है।

मॉर्गन को कोचिंग का अनुभव नहीं
इयोन मॉर्गन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, ऐसे में उनका नाम इस लिस्ट में काफी चौंकाने वाला है। उन्हें अभी कोचिंग का जरा भी अनुभव नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने संन्यास के ठीक बाद कमेंट्री की और घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मॉर्गन कोचिंग में हाथ आजमाते हैं या नहीं। वह इंग्लैंड के इकलौते वनडे विश्वकप विजेता कप्तान हैं।

बेलिस को कोचिंग का अनुभव
मॉर्गन की टीम को कोचिंग देने वाले बेलिस इस पद के लिए एक और दावेदार हैं। बेलिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काम किया है। विश्वकप विजेता होने के साथ ही बेलिस ने केकेआर के साथ दो बार आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की हैं। गौतम गंभीर 2011 से 2017 तक केकेआर के कप्तान थे। रिपोर्ट में भारत के पूर्व कोच के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

2022 में पंजाब से जुड़े थे कुंबले
कुंबले, जिनके पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के साथ सफल कार्यकाल था, आईपीएल 2020 से पहले पंजाब किंग्स में शामिल हो गए थे। फ्रेंचाइजी उनके अधीन तीन सीजन में से किसी में भी लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। पंजाब किंग्स ने काफी हद तक आईपीएल में संघर्ष किया है और 2014 के बाद से प्लेऑफ में जगह तक नहीं बनाई है। आईपीएल के 7वें सीजन में उन्होंने केकेआर के खिलाफ फाइनल खेला था। पिछले सीजन पंजाब 14 में से 7 मैच जीतकर छठे स्थान पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications