SRH vs LSG: लखनऊ में आते ही 'जीरो से हीरो' बने निकलोस पूरन, बल्ले से मचाई तबाही
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकलोस पूरन के लिए यह आईपीएल सीजन कमाल का गुजर रहा है।

SRH vs LSG, 58th Match, Indian Premier League 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में निकलोस पूरन ने धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। निकलोस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में अहम रोल निभाने का काम किया। पूरन की दमदार पारी की बदौलत ही टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
13 गेंदों में नाबाद 44 रन: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक समय मैच पर कंट्रोल बना रखा था, लेकिन निकलोस पूरन ने 13 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेलकर लखनऊ को एक अहम जीत दिला दी। इस जीत के साथ लखनऊ 13 अंकों के साथ टॉप फोर में फिर पहुंच गई है।
खेली है कई ताबड़तोड़ पारियां: निकलोस पूरन ने इस सीजन अपनी टीम के लिए कई ताबड़तोड़ पारियां खेली है। इससे पहले पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं बैंग्लोर के खिलाफ निकलोस पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली और आरसीबी के जबड़ से जीत छीन ली।
पहले थे हैदराबाद का हिस्सा: लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले निकलोस पूरन हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। लेकिन हैदराबाद के लिए वह एक भी मैच विनिंग पारी नहीं खेल सके थे। हैदराबाद से पहले पंजाब किंग्स ने पूरन को खरीदा था, लेकिन वहां भी वह बल्ले से फ्लॉप ही रहे थे।
लखनऊ में आकर बने हीरो: दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहने वाले निकलोस पूरन ने आखिरकार अपना फॉर्म दिखाया है। गौतम गंभीर और केएल राहुल की टीम लखनऊ के लिए वह हर मैच में बल्ले से विस्फोटक पारी खेल रहे हैं। पूरन का यह फॉर्म लखनऊ को प्लेऑफ का टिकट दिला सकता है।
लखनऊ ने 16 करोड़ में खरीदा: निकलोस पूरन पर लखनऊ की टीम ने जमकर पैसा बहाया है। पूरन पिछले सीजन 10.75 करोड़ रुपये की कीमत में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें हैदराबाद ने एक ही सीजन के बाद छोड़ दिया था। जिसके बाद मिनी ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने निकलोस पूरन को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications