IPL 2023: गंभीर के 'साथ' से नवीन उल हक ने फिर लिया 'पंगा', नई पोस्ट शेयर करके दी कोहली को नसीहत!
IPL 2023 in Hindi: नवीन उल हक ने विराट गौतम गंभीर के साथ फोटो शेयर करके जो मैसेज लिखा है उसे विराट कोहली के ऊपर एक तंज की तरह से लिया जा रहा है।

लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक (Naveen Ul Haq) आईपीएल में अपनी शानदार बॉलिंग के साथ आरसीबी स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हुई जुबानी झड़प के चलते भी सुर्खियों में है।
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच जुबानी छींटाकशी हुई थी जिसमें एलएसजी के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी कूद पड़े थे।
एटीट्यूड कम नहीं है नवीन में भी- इतना ही नहीं जब कि जब लखनऊ के कप्तान केएल राहुल विराट कोहली से बात कर रहे थे तो राहुल ने नवीन को सुलह के लिए बुलाया था लेकिन अफगानी तेज गेंदबाज ने आने से साफ मना कर दिया। नवीन-उल-हक को भी विराट कोहली की तरह एक एटीट्यूड वाला खिलाड़ी माना जाता है जो पलटवार करने में कभी पीछे नहीं हटता।
हालांकि दोनों खिलाड़ियों में अनुभव का बहुत फर्क है लेकिन नवीन-उल-हक ने दिखाया है कि वह तभी सम्मान देंगे जब उन्हें सम्मान मिलेगा। क्रिकेट क्रिकेट जगत में इस एटीट्यूड के लिए उनकी आलोचना भी हो रही है तो वहीं उन्हें भविष्य का एक शानदार गेंदबाज भी माना जाता है।
कोहली बनाम गंभीर- लेकिन गौतम गंभीर की एंट्री ने इस घटना में एक नया आयाम जोड़ दिया। विराट कोहली naveen-ul-haq के सामने भले ही हर लिहाज से बड़े हैं लेकिन यही बात तब नहीं कही जा सकती जब 'कोहली बनाम गंभीर' मामला हो जाए।
दोनों ही दिल्ली के साथ भारत की बड़ी शख्सियत हैं और दोनों ने ही क्रिकेट में काफी काम किया है। गंभीर तो पोस्ट रिटायरमेंट के बाद भी 'लार्जन दैन लाईफ टाइप' की जीवनशैली जी रहे हैं जहां वे सार्वजनिक जीवन में सांसद भी हैं और अपने अन्य सामाजिक कार्य में भी सक्रिय हैं।
गंभीर के 'साथ' से नवीन उल हक ने फिर लिया 'पंगा'- नवीन ने गौतम गंभीर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी पोस्ट शेयर की जिसका कनेक्शन विराट कोहली के साथ जोड़ा जा रहा हैं। जाहिर है फिर से हंगामा बरप गया है।
नवीन उल हक गौतम गंभीर के साथ स्टाइल में खड़े हुए एक फोटो शेयर करते हैं और इस पर कैप्शन देते हैं- आपको लोगों के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए जैसे आप चाहते हैं कि लोग आपके साथ पेश आएं। लोगों से ऐसे बात कीजिए जैसी लोगों से अपने लिए चाहते हैं।
इसके बाद उन्होंने गौतम गंभीर की ओर इशारा करते हुए एक Goat सिंबल बनाया जिसका मतलब होता है 'ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम', जो महान खिलाड़ियों के लिए एक सिंबल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

उस वक्त क्या हुआ था- इस घटना के चश्मदीद गवाह बताते हैं कि गौतम गंभीर ने विराट से कहा था, "क्या बोल रहा है बोल।" और विराट ने इसका जवाब देते हुए कहा था, "मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं है। आप क्यों घुस रहे हो?" तब गंभीर ने कहा था, "तूने मेरे प्लेयर को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है।" फिर विराट ने कहा था, "तो आप अपनी फैमिली को संभाल कर रखिए।"
इसके बाद दोनों दिग्गज अलग होने लगे तो गंभीर ने जाते-जाते कहा, "तो अब तू मुझे सिखाएगा।"
इस घटना के लिए बीसीसीआई ने गंभीर और कोहली पर मैच का 100% जुर्माना ठोंका था और नवीन पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगा था।












Click it and Unblock the Notifications