IPL-2023: मुम्बई में ‘TIM-टिमाया’ एक नया सितारा

IPL: मुम्बई पिछले साल से ही तिलक वर्मा और टिम डेविड को नये फिनिशर के रूप में तैयार कर रहा है। पोलार्ड और हार्दिक की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं है। टिम डेविड ने पहले भी कुछ तेज पारियां खेली हैं।

tim david

IPL 2023: क्या टिम डेविड मुम्बई इंडियंस के लिए भविष्य के किरोन पोलार्ड हैं? दो साल पहले मुम्बई के पास दो बड़े फिनिशर थे। किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या। पोलार्ड अब आइपीएल से रिटायर होकर मुम्बई इंडियंस के बैटिंग कोच बन गये हैं। जबकि हार्दिक पांड्या मुम्बई से अलग होकर अब गुजरात जाएंट्स के कप्तान हैं।

इन दो खिलाड़ियों की जगह भरने के लिए मुम्बई पिछले साल से ही कोशिश कर रहा है। तिलक वर्मा और टिम डेविड को वह नये फिनिशर के रूप में तैयार कर रहा है। पोलार्ड और हार्दिक की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं है। टिम डेविड ने पहले भी कुछ तेज पारियां खेलीं थीं। उनकी अहमियत झलकियों की तरह थीं। लेकिन रविवार को पहली बार उन्होंने अकेले दम पर मुम्बई को लगभग हारा हुआ मैच जीता दिया। राजस्थान के खिलाफ टिम डेविड ने पोलार्ड की शैली में बैटिंग की। इसलिए कहा जा रहा है डेविड अब मुम्ब्ई इंडियंस के लिए भविष्य के पोलार्ड हैं।

तब MI को चाहिए थे 26 गेंदों में 61 रन
मुम्बई 213 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। वानखेड़े स्टेडियम पर आज तक कोई टीम इतने बड़े टारगेट को हासिल नहीं कर पायी थी। मुम्बई को कुछ असाधारण पारियों की जरूरत थी। सूर्य कुमार यादव जब तक क्रीज पर थे मुम्बई की उम्मीद बंधी हुई थी। सूर्या पुराने रंग में थे। लेकिन 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर वे इम्प्रोवाइज शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गये। तब टीम डेविड मैदान पर उतरे। उस समय मुम्बई को 26 गेंदों पर 61 रन बनाने थे।

डेविड ने 16वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर 2-2 रन लिये। अब मुम्बई को 4 ओवर में 57 रन बनाने थे। यानी 15 रन प्रति ओवर से थोड़ कम। काम बहुत कठिन था। चार विकेट गिर चुके थे। डेविड का साथ दे रहे थे तिलक वर्मा। मैच अभी तक राजस्थान की तरफ झुका हुआ था।

17वें ओवर में डेविड ने गियर चेंज किया
17वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने चौका लगाया। फिर वाइड और सिंगल से दो रन बने। तीसरी गेंद पर डेविड कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद डेविड ने गियर चेंज कर दिया। चौथी गेंद पर छक्का जमाकर अपने हाथ खोले। उसी समय डेविड ने तय कर लिया था अब होल्डर को ही छक्कों के लिए रिमांड पर लेना है। 17वें ओवर में 14 रन बने। 18वां ओवर डालने के लिए ट्रेंट बोल्ट आये। अब मुम्बई को 18 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत थी। बोल्ट पर तिलक और डेविड ने एक एक चौका लगाकर इस ओवर में 11 रन लिये। अब मुम्बई को चाहिए थे दो ओवर में 32 रन।

19वें ओवर में टिम डेविड ने संदीप शर्मा पर एक छक्का और एक चौका लगाया। कुल 15 रन बने। अब अंतिम ओवर में मुम्बई को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। 20वां ओवर डालने के लिए जेसन होल्डर आये। डेविड ने पहली गेंद से ही उन पर धावा बोल दिया। दबाव में होल्डर अपनी लाइन पर कंट्रोल खो बैठे। उनकी शुरू की तीन गेंदें फुलटॉस रहीं जिस पर डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़ दिये। मुम्बई तीन गेंद शेष रहते ही मैच जीत गया। 14 गेंदों पर नाबाद 45 रन बना कर टिम डेविड ने मुम्बई को एक अविश्वसनीय जीत दिला दी।

डेविड पर सचिन, पोलार्ड भी फिदा
इस प्रदर्शन के बाद टिम डेविड ने कहा, मैं कब से ऐसी पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने के लिए बेताब था। डेथ ओवर में गेंदबाज जब जब लेंथ में चूक रहे थे तब मेरे लिए बड़े शॉट्स खेलना आसान हो रहा था। मैं ऐसे प्रदर्शन के लिए भूखा था। अब मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। डगआट में बैठे किरोन पोलार्ड, डेविड की इस पारी को देख कर खुशी से झूम उठे। जब डेविड ने दूसरा छक्का लगाया तो पोलार्ड उत्तेजना में कुरसी से उठ कर शामियाने के स्तंभ का सहारा लेकर खड़े हो गये। उनके चेहरे पर उत्सुकता के भाव थे। फिर तीसरा छक्का लगा तो पोलार्ड ने मैदान पर आ कर डेविड को गले लगा लिया।

इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर जैसा महान बल्लेबाज भी डेविड की इस पारी पर दिलोजान से फिदा दिखा। वे ड्रेसिंग रूम मे खिलखिला कर हंसते रहे। जब दूसरा छक्का लगा तो वे हाथ उठा कर ताली बजाने लगे। फिर जब वे मैदान पर डेविड को बधाई देने आये और उन्होंने भी डेविड को गले लगा लिया।

डेविड फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बड़े वार हिटर
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में टीम डेविड एक बड़े पावर हिटर माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया से खेलने के पहले वे सिंगापुर के फ्रीलांस क्रिकेटर थे। वे दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेलते थे जहां उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की धाक रही थी। आपीएल 2023 के शुरू होने से पहले वे पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे। ये मार्च 2023 की बात है। उन्होंने मुल्तान सुल्तांस की तरफ से खेलते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 27 गेंदों पर 60 रनों की आतिशी पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 222 से ऊपर था। इस पारी के बाद से ही ये उम्मीद की जा रही थी कि डेविड इस साल मुम्बई के लिए भी ऐसी ही पारियां खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+