IPL 2023: Mumbai Indians के जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी से कहर बरपा रहे, वीडियो वायरल
Mumbai Indians टीम में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में जोफ्रा आर्चर मुख्य गेंदबाज हैं, निचले क्रम में वह बैटिंग भी कर सकते हैं। अभ्यास में वह घातक गेंदबाजी कर रहे हैं।

IPL 2023 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में कहर ढाने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में उनकी आग उगलती गेंदों ने बल्लेबाजों को हैरान कर दिया है। पिछले साल चोट की वजह से नहीं खेल पाने वाले आर्चर इस बार लौटे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए यह काफी अच्छी खबर कही जा सकती है। हालांकि मुंबई इंडियंस में इस बार जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे।
नेट अभ्यास का एक वीडियो सामने आया है। इसमें जोफ्रा आर्चर के सामने कप्तान रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आर्चर की गेंदों में स्विंग और गति के अलावा उछाल भी देखने को मिला है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छी खबर कही जा सकती है। मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाज इस सीजन आर्चर ही हैं। नेट अभ्यास में उनकी आग उगलती गेंदों का वीडियो काफी वायरल हुआ है।
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये की राशि देकर खरीदा था। हालाँकि उस सीजन चोटिल आर्चर नहीं खेले थे लेकिन भविष्य का सोचकर मुंबई ने उनको खरीदा था। आर्चर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 35 आईपीएल मैच खेलकर 46 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा लोअर डाउन द ग्राउंड बल्लेबाजी कर सकते हैं। कुछ मौकों पर आर्चर ने अपना यह कौशल दिखाया भी है।
मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर के बदले खेलने वाले खिलाड़ी की घोषणा भी कर दी। संदीप वॉरियर को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी पहले मुकाबले के लिए जगह हासिल कर पाते हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन संतुलित और मजबूत टीम दिखाई दे रही है। मुंबई इंडियंस पिछले साल के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर इस बार बेहतरीन खेल दिखाना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications