IPL 2023: अंजिक्य रहाणे की बड़ी वापसी में धोनी का रोल, सिलेक्टरों ने CSK कप्तान से लिए थे इनपुट

IPL 2023 CSK: बताया जा रहा है भारतीय टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टरों ने अंजिक्य रहाणे को WTC फाइनल में लेने से पहले सीएसके के कप्तान धोनी से उनके इनपुट लिए थे।

dhoni and rahane

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे अजिंक्य रहाणे का सिलेक्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की टीम में होना हाल के समय में क्रिकेट की एक चर्चित खबर है। मुंबई के इस बल्लेबाज ने T20 लीग के 5 मैचों में अभी तक 209 रन ठोक दिए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा है।

रहाणे धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं और माही का असर उनके खिलाड़ियों पर ना हो, ऐसा तो बहुत ही कम होता है। बताया जा रहा है कि रहाणे के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन में भी महेंद्र सिंह धोनी का एक रोल है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी ने डब्लूटीसी फाइनल के लिए रहाणे को शामिल करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी से उनके इनपुट लिए थे। ऐसा भी नहीं है कि रहाणे सिर्फ आईपीएल फॉर्म के चलते ही लिए गए हैं क्योंकि उन्होंने 7 रणजी मैचों में भी 57 की औसत के साथ 634 रन बनाए हैं।

अभी भी कई आलोचकों का मानना है कि रहाणे की जगह पर मुंबई की रन मशीन सरफराज अहमद को लेना चाहिए था लेकिन ऐसा लगता है कि रहाणे के अनुभव और महेंद्र सिंह धोनी के इनपुट को देखते हुए भारतीय क्रिकेट के नीति-नियंताओं ने डब्ल्यूटीसी फाइनल जैसी प्रतियोगिता के लिए रहाणे पर दांव लगाना कहीं अधिक सुरक्षित फैसला माना है।

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी सिलेक्शन को बेस्ट बता चुके हैं और उन्होंने चयनकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई थी। सुनील गावस्कर ने भी रहाणे की वापसी पर खुशी जताई थी। रहाणे ने 15 महीने के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी की है।

Recommended Video

    WTC Final: Ajinkya Rahane की इस कारण से हुई Team India में वापसी, फॉर्म नहीं है वजह | वनइंडिया हिंदी

    इसमें किस्मत का भी बड़ा योगदान है क्योंकि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे टीम के लगभग पक्के खिलाड़ी चोटों के चलते बाहर है। बताया जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में जल्द भी रवाना हो सकते हैं। अगर आईपीएल में उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं जाती है और वे खिलाड़ी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा है तो बीसीसीआई उन्हें इंग्लैंड रवाना कर देगा ताकि बेहतर तैयारियां हो सकें।

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला 7 जून, इंग्लैंड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। भारत को वैसे तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने का अनुभव है लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास कहीं बेहतर पेस अटैक दिखाई दे रहा है क्योंकि भारत के पास जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं है।

    भारत की WTC फाइनल टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, के एल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+