IPL 2023 के पांच सबसे रोमांचक मैच, जब देखने वालों की थम गई सांसें
The top 5 Winning moments of IPL 2023: आईपीएल 2023 का यह सीजन कई मायनों में बेहद खास गुजरा है। इस सीजन सबसे अधिक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं।

most thrilling match in the IPL 2023: आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 37 बार इस सीजन 200 से अधिक का स्कोर बनाया गया। इस सीजन कई मुकाबलों का नतीजा आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर निकला है। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच को ही देखाया जाये तो अंतिम गेंद पर ट्रॉफी जीतने वाली टीम का नाम सामने आया। यह साल आईपीएल के लिए बेहद रोमांचक गुजरा।
जडेजा का कमाल: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका लगातर टीम को ट्रॉफी दिलाने वाले रवींद्र जडेजा की इस पारी को फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। फाइनल मैच में आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए चेन्नई को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। इसके बाद आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। यह मैच फैंस लंबे समय तक नहीं भुला सकेंगे।
रिंकू सिंह के पांच छक्के: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर रिंकू सिंह इस सीजन आईपीएल के हीरो बन गए। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ जब अंतिम ओवर में किसी टीम ने पांच छक्के लगाकर मैच को जीत लिया हो। यश दयाल के ओवर में रिंकू सिंह ने ये कमाल किया।
रिंकू सिंह का रहा जलवा: पंजाब के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह केकेआर के लिए एक बार फिर दिल जीतने वाली पारी खेलने में सफल रहे। पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंद पर चौका लगाकर रिंकू सिंह ने टीम को एक यादगार जीत दिला दी। इस मैच में पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। जिसे केकेआर ने अंतिम गेद पर हासिल किया।
लखनऊ-बैंग्लोर का रोमांचक मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक विकेट से जीत हासिल की थी। अंतिम ओवर में लखनऊ को 5 रन चाहिए थे, इसके बाद मामला अंतिम गेंद पर पहुंच गया। जहां लखनऊ को आरसीबी के खिलाफ जीत के लिए एक रन चाहिए था। आवेश खान और रवि बिश्नाेई ने एक रन दौड़कर लखनऊ को जीत दिला दी।
दिल्ली-मुंबई में क्लोज टक्कर: इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ही मुकाबला खेला गया। लेकिन यह मैच काफी रोमांचक रहा। मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन बनाने थे, दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया लगातार यॉर्कर फेंक कर दिल्ली को मैच में बनाए हुए थे। मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर 2 रन बनाने थे। टिम डेविड ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला और दौड़कर 2 रन ले लिए।
-
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा धांसू कीर्तिमान जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन -
MI vs KKR Live Score: रोहित ने जड़ी आईपीएल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी, केकेआर को रुलाया -
MI vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई-केकेआर मैच लाइव, बेहद आसान है तरीका -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- MI vs KKR -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- MI vs KKR -
MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
MI vs KKR: वानखेड़े में 'हिटमैन' का शो होगा या फैंस को मिलेगी मायूसी? एक्शन से पहले देखें प्लेइंग-11 -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
IPL 2026: KKR के लिए Sunil Narine ने रचा इतिहास, रोहित ने भी जड़ा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक -
IPL 2026: मैच से पहले CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! DHONI के बाद ब्रेविस भी अनफिट, बजी खतरे की घंटी -
MI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?












Click it and Unblock the Notifications