IPL 2023: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई बल्लेबाज अब तक ऐसा नहीं कर पाया
IPL 2023: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली के अलावा अब तक यह कीर्तिमान किसी अन्य बल्लेबाज के नाम नहीं है।

IPL 2023 Virat Kohli Milestone: विराट कोहली के बल्ले से कोई न कोई कीर्तिमान बनता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। केकेआर के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में कोहली टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।
टी20 क्रिकेट में कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो किसी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं है। कोहली एक ही वेन्यू पर खेलते हुए 3000 रन बनाने वाले वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह आंकड़ा उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हासिल किया है। केकेआर के विरुद्ध उन्होंने फिफ्टी जड़ी।
कोहली ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए फिफ्टी जमाई। हालांकि उनके प्रयास काम नहीं आये। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। केकेआर ने इस सीजन दूसरी बार आरसीबी को पराजित कर दिया। आरसीबी की टीम 201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
विराट कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 3015 टी20 बनाये हैं। यह सबसे ज्यादा है। अन्य बल्लेबाज अब तक ऐसा करने में असमर्थ रहे हैं। उनके बाद मुशफिकुर रहीम का नाम आता है। उन्होंने मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेलते हुए 2989 रन बनाये हैं।
इस लिस्ट में बांग्लादेश से ही एक अन्य खिलाड़ी का नाम शामिल है। महमुदुल्लाह ने भी मीरपुर के स्टेडियम में टी20 क्रिकेट के दौरान 2813 रन अपने नाम किये हैं। उनके बाद इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का नाम इस लिस्ट में है। हेल्स ने ट्रेंट ब्रिज में 2749 रन अपने नाम किये हैं।
आईपीएल में इस सीजन विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अब तक 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनके अलावा पांच अर्धशतक उनकी टीम के फाफ डू प्लेसी ने भी जड़े हैं। अन्य कोई भी बल्लेबाज इस सीजन अब तक पांच फिफ्टी जड़ने में सफल नहीं रहा है। कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications