IPL 2023 MI vs SRH: एमआई के टॉप फिनिशर बनना चाहते हैं तिलक वर्मा, टीम इंडिया के भी हैं भविष्य
MI vs SRH Match in Hindi: तिलक वर्मा की ये पारी तब आई तब ईशान और ग्रीन की बैटिंग स्ट्राइक रेट में धीमी पड़ने लगी थी। वर्मा की चार छक्कों की पारी के बाद मोमेंटम ऐसा बदला कि ग्रीन ने भी ताबड़तोड़ फिनिश कर डाली।

IPL 2023 in Hindi: मुंबई इंडियंस टीम के लिए तिलक वर्मा इस सीजन में भी वही काम कर रहे हैं जहां से उन्होंने पिछले सीजन को खत्म किया था। तिलक ने 2022 सीजन में अपनी टीम के लिए 36.09 की औसत और 131.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 397 रन बनाए थे।
एक युवा आमतौर पर जब किसी सीजन में अच्छा करता है तो बाकी टीमें अगले सीजन के लिए उसको पढ़ना शुरू कर देती है। ऐसे में नया सीजन किसी भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के लिए ज्यादा बड़ी चुनौती होता है।
तिलक वर्मा ने इस चुनौती को स्वीकार किया बल्कि पहले से भी बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने आप को अगले लेवल का खिलाड़ी बता दिया है। निश्चित तौर पर वे अब भारतीय क्रिकेट का भी एक भविष्य है।
Recommended Video

तिलक ने आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में 17 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए। आईपीएल 2023 में अब तक अपनी टीम के लिए 53.5 के औसत और 158.5 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बना चुके हैं। उनसे ज्यादा कंसिस्टेंसी अभी तक एमआई के किसी और खिलाड़ी नहीं दिखाई है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। तिलक ने अपनी पारी के बाद कहा, "मुझे लगता है यह गेंदबाजी करने के लिए बढ़िया विकेट है। हमारे पास एक बढ़िया टोटल है।"
मुंबई ने एक समय अपनी पारी धीमी कर दी थी। उस समय स्पिनर बॉलिंग कर रहे थे। इस पर तिलक ने कहा, "स्पिनरों के लिए गेंद पर पकड़ बन रही है। तो हमारी सोच रही थी कि हम स्पिनरों को आराम से खेलेंगे और तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाएंगे।"
आपको बता दें मुंबई इंडियंस की टीम ने वाशिंगटन सुंदर और मयंक मारकंडे पर संभलकर बल्लेबाजी की और ज्यादा और इन दोनों पर ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन कोई विकेट भी नहीं गंवाया।
तिलक वर्मा ने ओवर द विकेट के अपने फेवरेट शॉट के बारे में बात करते हुए बताया कि गेंद बल्ले पर एकदम बीच में लगी और मैंने शॉट को खूब इंजॉय किया।
वर्मा ने आगे कहा, "मैं बस एमआई के लिए गेम फिनिश करने की कोशिश करना चाहता हूं और मैं यही सोच रहा हूं। जब भी मैं बल्लेबाजी के लिए जाऊं, कैसी भी परिस्थितियां हों, मैं केवल टीम की मदद करने के लिए सोचता हूं। अभी तक चीजें अच्छी गई है तो मुझे खुशी है।"












Click it and Unblock the Notifications