MI vs RR: रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस पर भड़के, गेंदबाजी को लेकर लगाई जोरदार लताड़

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कमजोर दिखाई दे रही है। अंतिम ओवरों में मुंबई के गेंदबाज रन रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Robin Uthappa and MI

IPL 2023, MI vs RR Match: आईपीएल के इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम गेंदबाजी में कमजोर दिखाई दे रही है। अंतिम ओवरों में उनके गेंदबाजों ने काफी रन खर्च किये हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को हुए मैच में भी यही देखने को मिला था।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उथप्पा ने गेंदबाजी में समस्या की तरफ इशारा किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की जीत के बाद सब कुछ ठीक होने जैसा लग रहा है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। मुंबई को अपनी गेंदबाजी की तरफ देखना होगा कि किस तरह वे अंत में फिनिश कर रहे हैं। 15 ओवर तक उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रहती है।

उथप्पा ने कहा कि अंतिम तीन मैचों में देखा गया है कि मुंबई 170 से 180 रनों तक रोकने की तरफ थी। इसके बाद अचानक अंतिम ओवरों में रन पड़े और वे अपना ट्रैक ही भूल गए। बाद में उन्होंने 60, 70, 80 और 90 रनों तक खर्च किये हैं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम के लिए गेंदबाजी एक बड़ी समस्या रही है। गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं। अंतिम ओवरों में गेंदबाजों की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी देखने को नहीं मिली। इस वजह से बाद में बल्लेबाजों को 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने में परेशानी होती है।

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम गेंदबाजी आक्रमण में कमजोर दिख रही है। आर्चर भी कुछ मैचों में बाहर रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर को खिलाया गया था। अर्जुन में अभी अनुभव की कमी है। इस तरह मुंबई इंडियंस इस सीजन गेंदबाजी में संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम को 213 रनों का लक्ष्य मिला था। इसे उन्होंने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़ते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल चार मैचों में जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+