MI vs RCB: रोहित के धुरंधर करेंगे मुंबई में आरसीबी के खिलाफ धमाका, जानें संभावित प्लेइंग 11

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और आरसीबी संतुलित हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

MI vs RCB

MI vs RCB Playing 11 Prediction: मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमें दो अहम अंकों के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आज एक-दूसरे के खिलाफ जोर-आजमाइश करेंगी। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन ज्यादा खास नहीं रहा है। 5-5 मैचों में जीत दर्ज करने वाली इन टीमों को और मुकाबलों में विजय प्राप्त करनी है।

मुंबई इंडियंस के पास निश्चित रूप से घरेलू पिच और फैन्स का फायदा रहेगा लेकिन आरसीबी की टीम भी बैटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजी पिच पर फाफ डू प्लेसी के धुरंधर धमाका कर सकते हैं। हालांकि मैच जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

मुंबई इंडियंस की टीम में जोफ्रा आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल कर लिया गया है। जॉर्डन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। आज के इस मुकाबले में उनको खेलते हुए देखा जा सकता है। आर्चर कुछ समय से पूरी तरह फिट नहीं थे। ऐसे में उनको रिप्लेस किया गया है।

आरसीबी की टीम ने गेंदबाजी में काफी दमखम दिखाया है लेकिन बल्लेबाजी में उनको काम करने की आवश्यकता है। टॉप क्रम के बाद आने वाले बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे हैं। इस क्षेत्र में सुधार होने पर आरसीबी की टीम और ज्यादा खतरनाक हो सकती है। मुंबई इंडियंस को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की काफी आवश्यकता है। डेथ ओवरों में कम रन देंने होंगे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर सभी की नज़रें रहने वाली हैं। फैन्स भी चाहते हैं कि वह एक धमाकेदार पारी से फॉर्म में वापसी करें।

MI vs RCB संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान।

आरसीबी: फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली, महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+