MI vs RCB Fantasy Cricket Tips: ऐसी हो सकती है आज के मैच की फैंटेसी टीम, जानिए कौन हैं टॉप-11 खिलाड़ी
IPL 2023 Fantasy Cricket Tips: आज मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े में आरसीबी से होगा। देखते हैं दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मुकाबले की बेस्ट फेंटेसी टीम कैसी बन रही है।

IPL 2023 Fantasy Cricket Tips in Hindi: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का मुकाबला है। दोनों ही टीमें इस पड़ाव पर है कि अब उनको जीत धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाएगी और हार तेजी से नीचे की ओर लेकर जाएगी। आइए देखते हैं दोनों टीमों की फैंटेसी 11 कैसे हो सकती है।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंटेसी टीम- टॉप बल्लेबाज
1. सूर्यकुमार यादव- स्काई ने वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक हुए अपने पिछले 5 मुकाबलों में 145.18 के स्ट्राइक रेट के साथ तीन अर्धशतक लगाए हैं।
2. फाफ डु प्लेसिस- आरसीबी का कप्तान हमेशा फेंटेसी 11 की टॉप पसंद में रहता है। फाफ ने अभी तक वानखेड़े स्टेडियम में 44.23 के औसत से रन बनाए हैं और वे इस सीजन के टॉप स्कोरर भी हैं।
3. विराट कोहली- फाफ के ओपनिंग जोड़ीदार कोहली इस सीजन में आरसीबी के लिए दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 53.0 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेस्ट फेंटेसी 11- टॉप ऑलराउंडर
4. टिम डेविड- मुंबई इंडियंस के तूफानी खिलाड़ी ने वानखेडे स्टेडियम में 73.67 के औसत और 225.51 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है।
5. कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस का एक और ऑलराउंडर आईपीएल 2023 में 38.6 के औसत से बल्लेबाजी को इंजॉय कर रहा है और वे आज की परिस्थितियों में बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
6. ग्लेन मैक्सवेल- आरसीबी के ऑलराउंडर ने वानखेड़े में 172.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
MI vs RCB Fantasy Team- टॉप विकेटकीपर
7. ईशान किशन- मुंबई इंडियंस के कीपर ने आरसीबी के खिलाफ 145.99 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है और वह आज हसरंगा के सामने बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
एमआई vs आरसीबी आईपीएल 2023 मैच नंबर 54- टॉप बॉलर्स
8. पीयूष चावला- ये अनुभवी लेग स्पिन मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में टॉप विकेट टेकर है और आरसीबी के टॉप ऑर्डर के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी कर सकते हैं।
9. मोहम्मद सिराज- सिराज आरसीबी के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह आज के विकेट पर एक्स्ट्रा बाउंस को इंजॉय कर सकते हैं।
10. हर्षल पटेल- आरसीबी का ये पेसर वानखेड़े स्टेडियम के 12 मैचों में 21 विकेट ले चुका है।
11. जोश हेजलवुड- आरसीबी से जुड़ चुके हेजलवुड ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले तीन मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं और यहां की परिस्थितियों में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं।
IPL 2023 RCB vs MI फैंटेसी क्रिकेट- कप्तान/उपकप्तान-
सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली आज C/VC के बेहतर विकल्प हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications