'अंगुली नहीं उठा रहा है, इतना बड़ा आवाज आया है', बल्लेबाज के रवाना होने पर भी अंपायर पर क्यों भड़का MI का पेसर

IPL 2023 Mumbai Indians: बल्लेबाज खुद ही पवेलियन लौट गया लेकिन गेंदबाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आईपीएल 2023 के इस बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस का युवा गेंदबाज अंपायर पर किस बात के लिए भड़क गया आइए यहां देखते हैं।

Arshad Khan

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ मुकाबला काफी शानदार रहा जहां पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और पांच बार की चैंपियन मुंबई के टीम ने 18.5 ओवर में ही यह टारगेट हासिल कर लिया।

इसके साथ ही मुंबई की टीम मोहाली में आईपीएल के दौरान 200 प्लस रनों के टारगेट को चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। इस मुकाबले में जब पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो पहला झटका प्रभ्सिमरन सिंह के तौर पर लगा था।

प्रभसिमरन लय में हो तो खतरनाक ओपनर हैं। लेकिन इस बार बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अरशद खान (Arshad Khan) ने ऑफ स्टंप से बाहर एक गेंद पर चौका लेने के प्रयास में बल्ले का बाहर किनारा लगा लिया और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

अंपायर ने अंगुली नहीं उठाई- जिस तरह की आवाज आई थी उसके हिसाब से यह निश्चित था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है लेकिन अपील के बावजूद अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई। हालांकि खेल भावना का परिचय देते हुए प्रभसिमरन बिना अंपायर का इंतजार किए पवेलियन लौट गए।

युवा बॉलर का गुस्सा- इसके बाद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी तुरंत अरशद खान के पास एकजुट हो गए और उन्हें बधाई देने लगे, सेलिब्रेट करने लगे, लेकिन गेंदबाज का गुस्सा अंपायर पर अभी ठंडा नहीं हुआ था और अरशद खान ने जो कहा वह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई है।

जहां वे कहते हैं- "उंगली नहीं उठा रहा है, इतना बड़ा आवाज आया है।"

आप वीडियो देख सकते हैं कि यह मामला किस तरह से हुआ और अरशद ने क्या कहा।

अरशद खान मुंबई इंडियंस के लिए सीजन में एक बढ़िया पेसर साबित हो रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना बाकी है लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने कुछ मैचों में वाकई में प्रभावित किया है।

मुंबई की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में ईशान किशन की धाकड़ बल्लेबाजी और सूर्य कुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर जीत को हासिल किया। कप्तान शर्मा एक बार फिर सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए जिन्होंने खाता नहीं खोला।

इतना तय है कि अगर मुंबई इंडियंस के 3 स्टार भारतीय बल्लेबाजों में दो भी चल जाए तो भी टीम को रोकने वाला कोई नहीं है। एमआई अब नौ मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल कर चुकी है और प्लेऑफ जाने की संभावनाओं को टटोल रही है क्योंकि चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के भी नौ मैच में पांच जीत के साथ इतने ही अंक हैं लेकिन उनका रन रेट बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+