MI vs KKR: अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, रोहित शर्मा हुए बाहर, ऐसी हैं मुंबई-केकेआर की टीमें

MI vs KKR Toss: मुंबई इंडियंस के कप्तान अंतिम समय में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू हुआ है।

Arjun Tendulkar IPL 2023

MI vs KKR Toss and Playing 11 in Hindi: मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। केकेआर पहले बल्लेबाजी करेगी। नितीश राणा ने कहा कि हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। पेट में दिक्कत के कारण रोहित नहीं खेल रहे हैं और अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू हुआ है।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपने दो मैच लगातार हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अपने तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन मुंबई को चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था। यह इस मैदान पर इस सीजन का दूसरा मैच है।

केकेआर को हाल ही में घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पराजित किया था। इससे पहले केकेआर ने दो मैचों में जीत दर्ज की थी। केकेआर ने आरसीबी और गुजरात टाइटंस को हराया था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर केकेआर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा की कमी निश्चित रूप से खेलेगी। हालांकि वह डगआउट से टीम को जरूरी दिशा-निर्देश देते रहेंगे। सूखा विकेट होने की वजह से सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने की बात कही है। नितीश राणा टॉस जीतने पर बल्लेबाजी करते। उन्होंने ऐसा कहा।

नितीश राणा का कहना था कि शायद दूसरी पारी के दौरान गेंद टर्न कर सकती है। बोर्ड पर 200 से ज्यादा रनों का स्कोर लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ एक खिलाड़ी टीम के लिए मैच नहीं जीत सकता है। सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता होती है।

MI vs KKR प्लेइंग ई

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, रिले मेरेडिथ

केकेआर: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+