Aaj IPL Mein Kiska Match Hai- आज है आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला- GT vs CSK
IPL 2023 Final Match: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैंपियन है तो सीएसके ने भी 4 बार इस खिताब को कब्जाने में कामयाबी हासिल की है।

IPL 2023 Final GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titnas) के बीच रोमांचक खिताबी जंग देखने को मिलने की उम्मीद है।
सीएसके की टीम जहां अपने पहले ही क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रही है तो वही डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को अच्छी तरह से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
आईपीएल 2022 में इसी मैदान पर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपने पहले ही सीजन में लीग की तिलिस्मी ट्रॉफी को उठाया था। आज उनके सामने वो टीम है जो 4 बार यह कारनामा पहले भी कर चुकी है। हार्दिक के सामने उनके 'बड़े भाई' महेंद्र सिंह धोनी है।
निश्चित तौर पर गुजरात के लिए राह इतनी आसान नहीं है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम भी जानती है कि उनका पाला एक ऐसी फ्रेंचाइजी से पड़ा है जिसने बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा नाम कमा लिया है।
गुजरात की टीम को निश्चित तौर पर अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा मिलने जा रहा है। हमने देखा है प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें अपने होम ग्राउंड से जीत कर ही फाइनल मैच में आ रही है।
चेन्नई की टीम ने पहला क्वालीफायर मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला था और उनको जीत मिली। दूसरा क्वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ और वहां गुजरात ने आसानी से मैच जीता।
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 पर होगा। टॉस का समय 7:00 बजे है। इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications