IPL 2023: पंजाब किंग्स से जुड़ा ऑस्ट्रेलिया का यह तूफानी बल्लेबाज, जॉनी बेयरस्टो को किया रिप्लेस

IPL 2023: पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

M Short

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। साथ ही बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया। पंजाब किंग्स में जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड प्लेयर मैथ्य शॉर्ट को शामिल किया है। मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में खेलते हैं और 2023 सीजन में वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

कौन हैं मैथ्यू शॉर्ट?

ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड प्लेयर मैथ्यू शॉर्ट दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। बैटिंग के साथ-साथ वो राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। मैथ्यू शॉर्ट का अभी इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। वो अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मैथ्यू शॉर्ट बिग बैश लीग 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। बीबीएल में मैथ्यू शॉर्ट चैंपियर पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हैं। मैथ्यू शॉर्ट ने बीबीएल 2023 में 14 मैचों में 35.23 के औसत और 144.48 के स्ट्राइक-रेट से 458 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं। मैथ्यू शॉर्ट पंजाब किंग्स में ओपनिंग के बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं।

बेयरस्टो को नहीं मिली अनुमति

गौरतलब है कि जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल में खेलने के लिए अनुमति नहीं मिली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बेयरस्टो को आईपीएल के लिए एनओसी जारी नहीं की। वह लम्बे समय तक चोट से जूझने के बाद वापस रिकवर होकर आए हैं। अनुमति नहीं मिलने के कारण पंजाब के पास रिप्लेसमेंट की समस्या खड़ी हो गई थी।

पंजाब किंग्स की टीम में ये खिलाड़ी शामिल

शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, शाहरुख खान, अर्शदीप सिंह, बलतेज ढांडा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरीप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+