IPL 2023, LSG vs DC: दिल्ली-लखनऊ मैच का प्रीव्यू, पिच और मौसम, मैच से पहले यहां जानें सभी अपडेट्स
IPL 2023 match LSG vs DC Prediction: आईपीएल में शनिवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ होना है। दोनों टीमों की कोशिश इस मैच पर जीत हासिल करने की होगी।

LSG vs DC, playing 11 and live streaming: आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमों की कोशिश आईपीएल में जीत के साथ आगाज करने की होगी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन अपने कप्तान ऋषभ पंत की कमी खल सकती है।
वॉर्नर को मिली है नई जिम्मेदारी
लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी केएल राहुल करते दिखाई देंगे। पिछले सीजन भी केएल राहुल ने ही लखनऊ की कमान संभालने का काम किया था। लेकिन इस साल दिल्ली की टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर दम दिखाने को बेताब होगी। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की कोशिश लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। दिल्ली और लखनऊ दोनों ही टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच को जिताने का दम रखते हैं।
जानें पिच और मौसम का मिजाज
लखनऊ के स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच बार जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की होगी ।शनिवार को लखनऊ में बादल छाए रहने की उम्मीद है। बादल के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। लेकिन मैच के दौरान बारिश होने की संभावना सिर्फ 12 प्रतिशत है। भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू होगा। जिसके लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को फैंस फ्री में देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में देख सकते हैं। जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी मैच से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पिछले सीजन दो मुकाबले खेले थे और दोनों ही मैच में केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीत हासिल की थी। ऐसे में दिल्ली की कोशिश लखनऊ के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने पर होगी।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स/मनन वोहरा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हूडा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव/मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications