IPL 2023: सोशल मीडिया पर छाया मंदिरा बेदी का अतरंगी अंदाज, '50 पार हसीना ने क्यों पहनी दोनों हाथ में घड़ी?'

Mandira Bedi Returns In IPL: खूबसूरत मंदिरा बेदी अब तक कई रियलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं, वो अपने पिक्सी हेयरकेट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।

Mandira Bedi

Mandira Bedi ki IPL mai wapsi: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरोमनी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद के मुताबिक आईपील का उद्घाटन समारोह शानदार था लेकिन इस जानदार प्रोग्राम में चार चांद लगाए मशहूर अभिनेत्री और टीवी प्रजेंटर मंदिरा बेदी ने, जिनका अतरंगी अंदाज इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है। लीक से हटकर अपना लुक रखने वाली मंदिरा ने खुले स्टेडियम में, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे, को लाइव होस्ट किया। पचास पार मंदिरा ने मरुन कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया, लोग उनकी फिटनेस, अंदाज और स्टाइल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

मंदिरा ने दोनों हाथों में घड़ी पहनी रखी थी

लेकिन एक बात ने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा और वो था उन्होंने दोनों हाथों में घड़ी पहनी रखी थी वो भी बड़े डॉयल वाली, एक हाथ में डॉयल ऊपर था और एक में नीचे। जिसके बाद लोग मंदिरा बेदी से सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने दोनों हाथों में watch क्यों पहन रखी है? क्या ये कोई टोटका है? या फिर उनका नया स्टाइल? फिलहाल मंदिरा का अजब-गजब Look सुर्खियां बना हुआ है और लोग उसने तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। यही नहीं बहुत सारे लोगों ने मंदिरा की सेक्सी फिगर की तारीफ करते हुए उनसे फिटनेस का राज भी पूछा है।

IPL 2023: मंदिरा बेदी का जोरदार कमबैक, 50 की उम्र में भी हैं जवां

लंबे वक्त बाद आईपीएल में वापसी

आपको बता दें कि मंदिरा की लंबे वक्त बाद आईपीएल में वापसी हुई है। वो इससे पहले साल 2003, साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड कप, साल 2004- 2006 के चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के सीजन 2 को होस्ट कर चुकी हैं। सही मायने में कहा जाए कि क्रिकेट की फील्ड में मंहिला एंकर के रूप में मंदिरा ही पहली होस्ट रही हैं लेकिन कुछ वक्त पहले मंदिरा बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहकर चौंका दिया था कि 'कुछ दिग्गज क्रिकेटरों को उनका क्रिकेट शो होस्ट करना अच्छा नहीं लगता था।'

उन्होंने ये भी कहा था कि 'कुछ लोग तो केवल मेरे ब्लाउज को ही घूरते रहते थे और कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ाते थे और कहते थे कि आप बहुत ज्यादा बचकाने सवाल किया करती हैं।' मंदिरा ने तो ये भी कहा था कि 'बहुत से लोगों को पंसद नहीं था कि मैं साड़ी पहनकर क्रिकेट शो होस्ट करूं। किसी ने मुझे गाइड नहीं किया, मुझे क्रिकेट की बारिकियां पता नहीं थी इसलिए बहुत मजाक उड़ाया जाता था।'

आप बिंदास होकर सवाल कीजिए

लेकिन मंदिरा ने हर मुश्किल का सामना बखूबी किया क्योंकि उन्हें चैनल की ओर से सपोर्ट मिला था क्योंकि उसने उनसे कहा कि 'आपके अंदर कुछ तो है ही जिसकी वजह से आप यहां पर हैं इसलिए आप बिंदास होकर सवाल कीजिए। जो मन करे वो पूछिए और किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, ये सब बस काम का पार्ट है।'

घर-घर लोकप्रिय शांति

मालूम हो कि मंदिरा बेदी ने खुद के एक ग्लैमरस टीवी होस्ट के रूप में सफलता पूर्वक स्थापित किया था, हालांकि उनके करियर की शुरुआत बतौर टीवी अभिनेत्री हुई थी और उन्होंने मशहूर शो 'शांति' के जरिए टीीवी की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने पत्रकार का रोल प्ले किया था और वो घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+