IPL 2023: KL Rahul की कप्तानी में चमकेगी LSG की किस्मत, जानें टीम की स्ट्रेंथ और वीकनेस

इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की नजर इस बार अपने पहले खिताब पर टिकी हुई हैं। इसके लिए टीम ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

lucknow super giants

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का लाखों क्रिकेट प्रेमियों को बेसर्बी से इंतजार है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में क्या पिछले साल की तरह इस बार भी नया चैंपियन मिलेगा या फिर दिल्ली, पंजाब, लखनऊ और बेंगलुरु अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेंगे ये सवाल हर फैंस के दिमाग में घूम रहा है।

कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है लखनऊ सुपरजाइंट्स
लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) की बात करें तो इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। हालांकि, टीम का जरूर यह दूसरा आईपीएल है। लखनऊ ने अपने पहले सीजन में ही अपनी ताकत का अंदाजा करा दिया था, क्योंकि पहले सीजन में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लखनऊ ने कुल 14 में 9 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपना नाम दर्ज करा दिया था।

केएल की कप्तानी में कमाल दिखाने को तैयार हैं खिलाड़ी
पिछले सीजन में कप्तान केएल राहुल का बेहतरीन प्रदर्शन इस बार भी टीम के लिए एक बड़ी उम्मीद बन सकता है। इसके अलावा टीम में शामिल वेस्टइंडीज के दमदार खिलड़ी क्विंटन डी कॉक की उस पारी को कौन भूल सकता है, जब उन्होंने 44 गेंद में शतक जड़ दक्षिण अफ्रीका के नाम T20 का सबसे बड़ा लक्ष्य 258 दर्ज करा दिया था। इसके अलावा कुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस को किसी भी मायने में कम करके नहीं आंका जा सकता। फिलहाल, लखनऊ किसी भी टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमजोरी क्या है
हालांकि, इस बात को भी नहीं भुलाया जा सकता कि, टीम की कमान संभालने वाले कप्तान केएल राहुल टी-20 में अपने अच्छे फॉर्म में नहीं दिखे। टी-20 ही नहीं बल्कि साल 2022 की शुरुआत से ही केएल राहुल टेस्ट में भी लगातार खराब फॉर्म से जूझते नजर आए। इसके अलावा टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की भी कमी है। हालांकि, एक खबर ये भी है कि ओपनर क्विंटन डिकॉक (Quinton de kock) आईपीएल के शुरुआती दो मुकाबले छोड़ सकते हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका को 31 मार्च और 2 अप्रैल को नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के 2 मैच खेलने हैं, ऐसे में डिकॉक 2 मैचों में अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए नहीं खेल सकते हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने शहर में किया रोड शो
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपने शहर को आईपीएल के एक दिलचस्प रंग में रंगना शुरू कर दिया है। 26 मार्च की शाम टीम के सभी खिलाड़ी रोड शो करते नजर आए। इस दौरान रूमी दरवाजा से परिवर्तन चौक तक मार्च किया गया। इसके बाद हजरतगंज से गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क टीम का रोड शो पहुंचा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: प्रैक्टिस सेशन में 'माही' को देखने उमड़ी भीड़, धोनी-धोनी...से गूंज उठा पूरा स्टेडियम, देखें VIDEO

गुजरात और चेन्नई के बीच होगा पहला रोचक मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल का पहला मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+