IPL 2023: वीरेंदर सहवाग ने गुजरात को नहीं बताया बैलेंस टीम, उन्होंने इस टीम का नाम लिया

वीरेंदर सहवाग ने गुजरात टाइटंस को संतुलित नहीं बताते हुए लखनऊ का नाम लिया है। इसके लिए उन्होंने एक बड़ा कारण भी बताया है।

Virender Sehwag

IPL 2023, Virender Sehwag: आईपीएल सब समाप्त होने की तरफ है और टीमों के बीच प्लेऑफ़ की दौड़ चल रही है। अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि टॉप चार में कौन सी टीमों का नाम होगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में ऐसा हो जाएगा। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल की सबसे संतुलित टीम के बारे में बताया है।

स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो के दौरान सहवाग ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स कस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है। सहवाग ने कहा कि लखनऊ ने अपने घर से बाहर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन घर में खेलते हुए उम्मीद के अनुरूप नहीं खेल पाये हैं।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर जितेश शर्मा की बैटिंग से काफी प्रभावित हुए हैं। गावस्कर का कहना है कि पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी ने गेंद को अच्छी तरह मारा है। उन्होंने कहा कि जितेश पंजाब किंग्स के लिए अच्छा योगदान दे रहे हैं। वह टीम को अंतिम 4 से 5 ओवरों में मोमेंटम देते हैं।

गौरतलब है कि जितेश ने एक फिनिशर के रूप में पंजाब के लिए बेहतरीन कार्य किया है। इस बात को कोई नकार नहीं सकता और जितेश ने यह कर दिखाया है। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में 239 रन बनाये हैं। निचले क्रम में खेलते हुए जितेश के बल्ले से तूफ़ान निकलते देखा जा सकता है।

इस सीजन पंजाब की टीम ने शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी लेकिन बाद में प्रदर्शन में वह बात देखने को नहीं मिली। पंजाब की टीम अंक तालिका में दस अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ़ की राह थोड़ी मुश्किल सी दिखाई दे रही है। पंजाब के पास अभी तीन मुकाबले और बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+