LSG vs RCB: विराट ने झगड़े पर दी प्रतिक्रिया, नवीन उल हक ने पलटवार कर साधा कोहली पर निशाना
विराट कोहली ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। इसके जवाब में नवीन उल हक ने ताना मारने वाली बात लिखी है।

LSG vs RCB, Virat Kohli and Naveen Ul Haq: लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला था जो नहीं होना चाहिए था। विराट कोहली और नवीन उल हक के बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच भी कहासुनी देखने को मिली थी। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।
इस झगड़े के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। नवीन उल हक के ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने का निर्णय सुनाया गया। इस बीच विराट कोहली ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में अहम बात लिखी है।
कोहली का कहना था कि मैदान पर जो दिख रहा था वह तथ्य नहीं था। कोहली ने पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट कर लिखा कि हम जो भी सुनते हैं, वह एक राय होती है, तथ्य नहीं। जो भी सभी चीजें हम देखते हैं, वह सच नहीं होता बल्कि सिर्फ एक नजरिया होता है। कोहली ने अपनी स्टोरी में यह लिखा।
उधर नवीन उल हक ने भी एक स्टोरी डाली। उन्होंने इसमें लिखा कि आप जिसके लायक हो, वही मिलता है और ऐसा ही होना चाहिए। चीजें इसी तरह चलती हैं। इस स्टोरी से नवीन उल हक ने एक तरह से विराट कोहली के ऊपर कटाक्ष किया है। इसमें व्यंग्य नज़र आता है।
गौरतलब है कि मैच के दौरान कोहली और सिराज के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद यह ज्यादा बढ़ गई। मैच के बाद भी यह झगड़ा चलता रहा। बाद में गौतम गंभीर की भी इसमें एंट्री हो गई। हालांकि गौतम गंभीर मामला शांत कराने के इरादे से ही आये थे। बाद में उनका भी झगड़ा हो गया।
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लड़ाई को संज्ञान में लेते हुए बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया। दोनों के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है। नवीन उल हक पर भी कार्रवाई हुई है लेकिन उनके ऊपर 50 फीसदी जुर्माना लगा है।












Click it and Unblock the Notifications