LSG vs RCB: कोहली फैन्स ने नवीन उल हक को दिखाई औकात, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
विराट कोहली के साथ झगड़ा करने वाले नवीन उल हक को विराट कोहली के फैन्स ने सोशल मीडिया पर घेर लिया है।

LSG vs RCB, Virat Kohli fans come in support: आईपीएल में जेंटलमैन गेम उस समय अभद्र लोगों के खेल में बदल गया, जब आरसीबी और लखनऊ के खिलाड़ियों के साथ मेंटर भी झगड़े में कूद पड़ा। आरसीबी से विराट कोहली और लखनऊ सर नवीन उल हक के बीच झगड़े शुरू हुआ और बाद में गौतम गंभीर इसमें आ गए।
सिराज और नवीन के बीच 17वें ओवर में कहासुनी हुई। सिराज ने नवीन के क्रीज में आने पर स्टंप्स पर गेंद मारी। इसके बाद अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी भड़क गया। इसके बाद विराट कोहली भी इसमें कूद पड़े और कुछ बातें हुईं। यह झगड़ा और आगे बढ़ गया और काफी बड़ा हो गया।
कोहली ने जब नवीन से मैच के बाद हाथ मिलाना चाहा तो उन्होंने झटका देकर हाथ छुड़वा लिया। वहां भी गर्म माहौल हो गया। इसके बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कोहली और नवीन के बीच बातचीत करवाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया। इस पर नवीन ने बात करने से मना कर दिया और वहां से निकल गए।
इस तरह नवीन उल हक ने इस झगड़े को एक अलग ही रूप प्रदान कर दिया। सोशल मीडिया पर नवीन उल हक के इस बर्ताव की काफी आलोचना देखने को मिली। कोहली के फैन्स ने नवीन उल हक को काफी बातें सुनाई और इस तरह के व्यवहार से पहले करियर देखने की बात कही।
कोहली के फैन्स सोशल मीडिया पर हर जगह उनके सपोर्ट में उतर आए और अफगानिस्तान के खिलाड़ी को जमकर कोसा। नवीन उल हक को यहां तक कहा गया कि कोहली के शतक और खुद के विकेटों की संख्या तो देख लेते। मैदान पर भिड़ने से अच्छा है खुद के गेम पर ही ध्यान दे लो।
गौरतलब है कि आरसीबी ने इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में जाकर रौंद दिया। कम स्कोर के बाद भी आरसीबी ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 126 रनों का स्कोर हासिल किया। इसके बाद जवाब में खेलते हुए लखनऊ टीम 108 के कुल स्कोर पर सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications